Mains Education App
Roll........................
एमपी त्रैमासिक परीक्षा - 2026
कक्षा - 9वीं
विषय - विज्ञान (Science)
निर्देश -
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक के लिए एक अंक निर्धारित है, कुल प्रश्न 30 हैं।
(iii) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक आवंटित हैं। (शब्द सीमा 30)
(iv) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक आवंटित हैं। (शब्द सीमा 75)
(v) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक आवंटित हैं। (शब्द सीमा 120)
(vi) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक आन्तरिक विकल्प दिए गए हैं।
(vii) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
(viii) जहाँ आवश्यक हो स्पष्ट एवं नामांकित चित्र बनाइए।
1. सही विकल्प चुनकर लिखिए - 1 x 6 = 6
(i) तापमान का S.I. मात्रक है ?
(a) केल्विन,
(b) न्यूटन,
(c) पास्कल,
(d) जूल।
(ii) ऐसीटोन का क्वथनांक क्या है ?
(a) 196°C,
(b) 186°C,
(c) 78.3°C,
(d) 183°C.
(iii) सोडियम का रासायनिक प्रतीक है -
(a) So,
(b) Sd,
(c) NA,
(d) Na.
(iv) किस कण की खोज के कारण 1906 में जे.जे. थॉमसन को भौतिकशास्त्र में नोबल पुरस्कार मिला ?
(a) इलेक्ट्रॉन,
(b) प्रोटॉन,
(c) न्यूट्रॉन,
(d) पॉज़िट्रॉन।
(v) जीवन की मूलभूत इकाई है -
(a) ऊतक,
(b) कोशिका,
(c) दोनों,
(d) इनमें से कोई नहीं।
(vi) कार्टिलेज किसमें नहीं पाया जाता है ?
(a) नाक,
(b) आँख,
(c) वृक्क,
(d) स्वर तन्त्र।
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 1 x 6 = 6
(i) वेग एक ........................ राशि है।
(ii) गति का नियम सर्वप्रथम ........................ ने दिया था।
(iii) G का वर्तमान मान्य मान ........................ है।
(iv) किसी वस्तु के कार्य करने की दर ........................ कहलाती है।
(v) श्रव्य तरंगों की परास ........................ होती है।
(vi) बरसीम एक ........................ वाली फसल है।
3. सत्य/असत्य कथन छाँटिए - 1 x 6 = 6
(i) अणुओं के बीच स्थान ठोसों में अधिकतम होता है।
(ii) कोलॉइड एक समांगी मिश्रण है।
(iii) ऐलुमिनियम द्विपरमाणुक होता है।
(iv) α-कणों का द्रव्यमान 2 u होता है।
(v) Cell (कोशिका) लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है 'छोटा कमरा'।
(vi) गति का सबसे साधारण प्रकार सरल रेखीय गति है।
4. सही जोड़ी बनाइए -
| स्तम्भ 'अ' |
स्तम्भ 'ब' |
| (i) न्यूटन |
(a) ठोस CO2 |
| (ii) 1 अश्व शक्ति |
(b) N, P, K तत्व |
| (iii) ध्वनि तरंगें |
(c) अनुदैर्ध्य |
| (iv) उर्वरक |
(d) 746 वाट |
| (v) शुष्क बर्फ |
(e) जेली, पनीर, मक्खन |
| (vi) जेल |
(f) kg ms-2 |
5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए -
(i) सल्फ्यूरिक अम्ल का रासायनिक सूत्र लिखिए।
(ii) न्यूट्रॉन पर आवेश का मान कितना होता है ?
(iii) कोशिका का ऊर्जा गृह का नाम लिखिए।
(iv) किसी वस्तु का जड़त्व किस पर निर्भर करता है ?
(v) अल्ट्रासोनोग्राफी के लिए किन तरंगों का उपयोग होता है ?
(vi) पशुधन के प्रबन्धन को क्या कहते हैं ?
Comments
Post a Comment