- Get link
- X
- Other Apps
त्रैमासिक परीक्षा 2026 एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिन्दी का पेपर हल | Quarterly Exam 2026 Class 12th Hindi Paper Solution mpboard #MainsEducation @MainsEducation
- Get link
- X
- Other Apps
Mains Education App
Mains Education App
Mains Education App
Mains Education App
Mains Education App
त्रैमासिक परीक्षा 2026
एमपी बोर्ड • कक्षा – 12वीं
विषय: हिन्दी
कुल प्रश्न: 23
मुद्रित पृष्ठ: 06
समय: 3:00 घंटे
पूर्णांक: 80
निर्देश :-
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
- प्रश्न 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं (प्रत्येक पर 1 अंक)।
- प्रश्न 6 से 15 तक 10 प्रश्न हैं (प्रत्येक पर 2 अंक)। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द।
- प्रश्न 16 से 19 तक 4 प्रश्न हैं (प्रत्येक पर 3 अंक)। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द।
- प्रश्न 20 से 23 तक 4 प्रश्न हैं (प्रत्येक पर 4 अंक)। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द।
- प्रश्न 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गये हैं।
प्रश्न 01- सही विकल्प का चयन कर लिखिए। (1x6=6)
(i) "छोटा मेरा खेत" कविता का हिन्दी में रूपांतरण किया है -
- (क) भोला भाई पटेल
- (ख) उमाशंकर जोशी
- (ग) आलोक धन्वा
- (घ) केशुभाई पटेल
(ii) कवित्त के प्रत्येक चरण में वर्ण होते हैं -
- (क) 31
- (ख) 33
- (ग) 36
- (घ) 28
(iii) बाणभट्ट की आत्मकथा उपन्यास के लेखक हैं -
- (क) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (ख) प्रेमचंद
- (ग) यशपाल
- (घ) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(iv) वह शब्द जो क्षेत्र विशेष में बोले जाते हैं, वे कहलाते हैं -
- (क) देशज शब्द
- (ख) तकनीकी शब्द
- (ग) क्षेत्रीय शब्द
- (घ) यौगिक शब्द
(v) कहानी का शीर्षक 'जूझ' का अर्थ है -
- (क) मेहनत
- (ख) कठिनाई
- (ग) चालाकी
- (घ) संघर्ष
(vi) संवाददाताओं के बीच काम का विभाजन कहलाता है -
- (क) लाइव
- (ख) बीट
- (ग) बाइट
- (घ) रिपोर्टिंग
प्रश्न 02- रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए। (1x7=7)
- रघुवीर सहाय की कविता "कैमरे में बंद अपाहिज" उनके ........ काव्य संग्रह की है। (सीढ़ियों पर धूप में, लोग भूल गए हैं, आत्महत्या के विरुद्ध)
- "लक्ष्मण - मूर्च्छा और राम का विलाप" ........ भाषा की रचना है। (ब्रज, संस्कृत, अवधी)
- ........ अलंकार में अनिश्चितता की स्थिति बनी रहती है। (संदेह, भ्रांतिमान, व्यतिरेक)
- "शेर के बच्चे” का वास्तविक नाम ........ था। (लुट्टन सिंह, चाँद सिंह, बादल सिंह)
- यदि आप सो जाएँ तो आपको आराम मिलेगा, ........ वाक्य है। (सरल, संयुक्त, मिश्रित)
- यशोधर बाबू मूलतः ........ के रहने वाले थे। (कुमाऊँ, आगरा, मेरठ)
- समाचार लेखन की ........ शैली होती है। (सीधा पिरामिड, उल्टा पिरामिड, तिरछा पिरामिड)
प्रश्न 03- सत्य या असत्य लिखिए। (1x6=6)
- "पतंग" कविता में बाल सुलभ इच्छाओं एवं उमंगों का सुंदर चित्रण किया गया है।
- सुदामा चरित महाकाव्य है।
- "कनुप्रिया" धर्मवीर भारती का कविता संग्रह है।
- उसने मेरे को कुछ नहीं कहा शुद्ध वाक्य है।
- मिस्र और सुमेर में चकमक और लकड़ी के उपकरण प्रयोग किए जाते थे।
- रेडियो और टीवी की भाषा में कठिन शब्दों की बहुतायत होती है।
प्रश्न 04- सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए। (1x6=6)
| (i) रुबाइयाँ | (द) प्रश्नवाचक वाक्य |
| (ii) क्रोध | (ख) वीर रस |
| (iii) खरीदने की शक्ति | (ग) नाटक |
| (iv) वह कहाँ गया? | (घ) फ़िराक गोरखपुरी |
| (v) सात सौ कुएँ | (ड़) पर्चेजिंग पावर |
| (vi) अभिनयता | (च) रौद्र रस |
| (vii) सिंधु घाटी सभ्यता | (ज) आज्ञावाचक वाक्य |
प्रश्न 05- एक वाक्य में उत्तर लिखिए। (1x7=7)
- तुलसीदास जी ने रावण की तुलना किससे की है?
- जब किसी पद में उपमान का उपमेय में अंगों सहित आरोप किया जाता है, तो कौन सा अलंकार होता है?
- बाजार दर्शन पाठ के लेखक कौन हैं?
- भक्तिन के पिता का नाम क्या था?
- मुहावरा "पेट पूजा करना" का क्या अर्थ है?
- आनंद यादव की कक्षा के मॉनिटर का क्या नाम था?
- अपने प्रदेश के कोई दो लोकप्रिय हिन्दी समाचार पत्रों के नाम लिखिए।
प्रश्न 06- (2 अंक)
छायावाद और रहस्यवाद में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
भक्तिकालीन काव्य की चार विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 07- (2 अंक)
वानरों की व्याकुलता के दो कारण लिखिए।
अथवा
सूर्योदय से पूर्व आकाश में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं? 'उषा' कविता के आधार पर लिखिए।
प्रश्न 08- (2 अंक)
"हम समर्थ शक्तिवान और हम एक दुर्बल को लाएँगे" पंक्ति किस रचना की है, इसमें कवि ने क्या व्यंग्य किया है? प्रस्तुत रचना में कौन सा रस है?
अथवा
'भाषा को सहूलियत' से बरतने से क्या अभिप्राय है? लिखिए, इसमें काव्यगत विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 09- (2 अंक)
'रोमांचित शरीर का संगीत' का जीवन की लय से क्या संबंध है? यह रचना काव्य की कौन सी विशेषता प्रदर्शित करती है?
अथवा
दिन जल्दी-जल्दी ढलता है- की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है? प्रस्तुत रचना में कौन सा अलंकार है? और क्यों?
प्रश्न 10- (2 अंक)
भारतेंदु युग की दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
द्विवेदी युगीन गद्य की दो विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 11- (2 अंक)
पहलवान लुट्टन सिंह की कीर्ति दूर-दूर तक कैसे फैल गई?
अथवा
इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती है?
प्रश्न 12- निर्देशानुसार परिवर्तन कीजिए। (2 अंक)
- राधिका मुझे पानी पीना है। (प्रश्नवाचक वाक्य)
- पुलिस के आते ही चोर भाग गए। (संयुक्त वाक्य)
अथवा
- मैंने अनेकों स्थान देखे। (शुद्ध करें)
- वह भाग्यवान स्त्री है। (शुद्ध करें)
प्रश्न 13- (2 अंक)
"चरित्र की महत्ता" अथवा "अनुशासन सफलता की प्रथम पायदान" का भाव पल्लवन कर लिखिए।
अथवा
श्रेष्ठ विज्ञापन लेखन के कोई चार गुण लिखिए।
प्रश्न 14- (2 अंक)
यशोधर बाबू अपने ही परिवार में अप्रासंगिक हो जाते हैं? स्पष्ट कर लिखिए।
अथवा
जूझ कहानी में आपको किस पात्र ने सर्वाधिक प्रभावित किया और क्यों? उनकी कोई एक चारित्रिक विशेषता लिखिए।
प्रश्न 15- (2 अंक)
इंटरनेट पत्रकारिता किसे कहते हैं? यह किस प्रकार होती है?
अथवा
कहानी लेखन के उद्देश्य क्या होते हैं? अच्छी कहानी की क्या विशेषता होती है? लिखिए।
प्रश्न 16- (3 अंक)
कुँवर नारायण अथवा उमाशंकर जोशी का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए: (i) दो रचनाएँ (ii) भाव पक्ष, कलापक्ष
प्रश्न 17- (3 अंक)
महादेवी वर्मा अथवा फणीश्वर नाथ रेणु साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए: (i) दो रचनाएँ (ii) भाषा-शैली
प्रश्न 18- (3 अंक)
भी, तो, ही शब्द क्या कहलाते हैं? इनका प्रयोग करके एक-एक वाक्य लिखिए।
अथवा
"जीवन में पुस्तकों का महत्व" विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
प्रश्न 19- अपठित गद्यांश/पद्यांश (3 अंक)
"संपूर्ण स्वच्छता तभी संभव है जब स्वच्छ भारत अभियान में सभी देशवासी अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए सम्मिलित हों, और अपने राष्ट्र को स्वच्छ बनाएँ। हमारे देश के 130 करोड़ लोग भारत माता की संतान हैं, सभी को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। स्वच्छता अभियान एक जन आंदोलन बनना चाहिए। सभी को अपने चारों ओर की सफाई स्वयं करना चाहिए। इससे गाँव, नगर गली-गली स्वच्छता होगी। स्वच्छता से स्वास्थ्य प्राप्त होगा। स्वस्थ नागरिक जन देश की बहुमूल्य धरोहर होते हैं। हमें पूज्य बापू का स्वप्न साकार करना है। भारत को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान एक प्रशंसनीय कदम है।"
प्रश्न:
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सार्थक शीर्षक लिखिए。
(ii) अपने गाँव नगर की स्वच्छता की जिम्मेदारी किसकी है?
(iii) हमें पूज्य बापू जी का स्वप्न कैसे साकार करना है?
प्रश्न:
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सार्थक शीर्षक लिखिए。
(ii) अपने गाँव नगर की स्वच्छता की जिम्मेदारी किसकी है?
(iii) हमें पूज्य बापू जी का स्वप्न कैसे साकार करना है?
अथवा
"आ रही हिमालय से पुकार,
है उदधि गरजता बार-बार,
प्राची, पश्चिम, भू-नभ अपार,
सब पूछ रहे हैं दिग्-दिगंत,
वीरों का कैसा हो वसंत।"
प्रश्न:
(i) उपर्युक्त काव्य पंक्तियों का सार्थक शीर्षक लिखिए。
(ii) उदधि का अर्थ लिखिए, इस रचना में कौन सा रस है?
(iii) उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-कौन से अलंकार हैं? लिखिए।
है उदधि गरजता बार-बार,
प्राची, पश्चिम, भू-नभ अपार,
सब पूछ रहे हैं दिग्-दिगंत,
वीरों का कैसा हो वसंत।"
प्रश्न:
(i) उपर्युक्त काव्य पंक्तियों का सार्थक शीर्षक लिखिए。
(ii) उदधि का अर्थ लिखिए, इस रचना में कौन सा रस है?
(iii) उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-कौन से अलंकार हैं? लिखिए।
प्रश्न 20- भावार्थ लिखिए (4 अंक)
"नील जल में या किसी की
गौर झिलमिल देह
जैसे हिल रही हो।
और
जादू टूटता है इस उषा का अब
सूर्योदय हो रहा है।"
गौर झिलमिल देह
जैसे हिल रही हो।
और
जादू टूटता है इस उषा का अब
सूर्योदय हो रहा है।"
अथवा
"रक्षाबंधन की सुबह रस की पुतली
छाई है घटा गगन की हलकी-हलकी
बिजली की तरह चमक रहे हैं लच्छे
भाई के है बाँधती चमकती राखी।"
छाई है घटा गगन की हलकी-हलकी
बिजली की तरह चमक रहे हैं लच्छे
भाई के है बाँधती चमकती राखी।"
प्रश्न 21- व्याख्या लिखिए (4 अंक)
"पानी की आशा पर जैसे सारा जीवन आकर टिक गया हो। बस एक बात मेरे समझ में नहीं आती थी कि जब चारों ओर पानी की इतनी कमी है तो लोग घर में इतनी कठिनाई से इकट्ठा करके रखा हुआ पानी बाल्टी भर-भर कर इन पर क्यों फेंकते हैं? कैसी निर्मम बरबादी है पानी की। देश की कितनी क्षति होती है इस तरह के अंधविश्वासों से। कौन कहता है इन्हें इंद्र की सेना?"
अथवा
"सेवक-धर्म में हनुमान जी से स्पर्धा करने वाली भक्तिन किसी अंजना की पुत्री न होकर एक अनाम धन्या गोपालिका की कन्या है - नाम है लछमिन अर्थात् लक्ष्मी। पर जैसे मेरे नाम की विशालता मेरे लिए दुर्बल है, वैसे ही लक्ष्मी की समृद्ध भक्तिन के कपोल की कुंचित रेखाओं में नहीं बंध सकी। वैसे तो जीवन में प्रायः सभी को अपने-अपने नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है।"
प्रश्न 22- पत्र लेखन (4 अंक)
अपने क्षेत्र के नगर-निगम अधिकारी को नियमित जलापूर्ति करवाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
अथवा
अपनी छोटी बहन को पत्र लिखकर मोबाइल फोन का सीमित प्रयोग किस प्रकार करना है समझाकर लिखिए।
प्रश्न 23- निबंध लिखिए (4 अंक)
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा बनाकर निबंध लिखिए:
- (i) जीवन में अनुशासन का महत्व
- (ii) पर्यावरण प्रदूषण समस्या और समाधान
- (iii) मेरे प्रिय कवि
- (iv) शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का अनुप्रयोग
- (v) स्वस्थ जीवन हेतु खेलों का महत्व
- (vi) अंतरिक्ष में भारत के कदम
- (vii) पराधीन सपनेहु सुख नाहीं।
#MainsEducation @MainsEducation
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
12th
ReplyDeletePublish
ReplyDelete