कक्षा 11वीं विषय हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2026 एमपी बोर्ड / class 11th Hindi half yearly exam paper solution 2026 MP Board

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026

कक्षा: 11वीं विषय: हिन्दी समय: 3 घंटे पूर्णांक: 80

📲 परीक्षा की पूरी तैयारी के लिए डाउनलोड करें

कक्षा 11वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर, नोट्स एवं ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ के लिए

📥 Mains Education App Download Karein

निर्देश:

  1. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। जिसमें सही विकल्प 06 अंक, रिक्त स्थान 06 अंक, सही जोड़ी 07 अंक, एक वाक्य में उत्तर 07 अंक, सत्य/असत्य 06 अंक, संबंधी प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
  2. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक के लिए 2-2 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक का उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखिए।
  3. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक के लिए 3-3 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक का उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखिए।
  4. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक के लिए 4-4 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक का उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए।
  5. वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए—
1. वीरगाथा काल के कवि हैं—
(a) कबीर दास
(b) सूरदास
(c) चंदरवरदायी
(d) भूषण
2. खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना है—
(a) इन्दुमती
(b) अखयाम
(c) गोरा बादल की कथा
(d) परीक्षा गुरू
3. संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता प्रकट करने वाले शब्द कहलाते हैं—
(a) विशेष्य
(b) विशेषण
(c) कारक
(d) कर्म
4. कबीर ने ईश्वर के कितने स्वरूपों को जाना है—
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) अनन्त
5. चौपाई में प्रत्येक चरण में मात्राएँ होती हैं—
(a) 13-11
(b) 16-16
(c) 15-13
(d) 18-12
6. खुदाई के समय गर्मी कम करने के लिए कुंई में ऊपर से फेंका जाता है—
(a) रेत
(b) मिट्टी
(c) पानी
(d) हवा
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्दों का प्रयोग कर कीजिए—
1. प्रत्यय के ...................... प्रकार होते हैं। (दो / तीन)
2. ...................... अलंकार में अंत तक संशय बना रहता है। (संदेह अलंकार / भ्रांतिमान अलंकार)
3. मियाँ नसीरुद्दीन ...................... किस्म की रोटी बनाने के लिए मशहूर थे। (पचपन / छप्पन)
4. 'भारत' शब्द ...................... भाषा का है। (अंग्रेजी / गुरुमुखी)
5. धनराम जाति का ...................... था। (स्वर्णकार / लुहार)
6. एकांकी ...................... अंक की विधा है। (पाँच / एक)
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइये—
स्तम्भ 'अ' स्तम्भ 'ब'
1. तना या मोटी टहनियाँ (a) दैनिक समाचार हेतु एजेंसी
2. यू.एन.आई. (b) चितेरा
3. शेखर जोशी (c) तीन
4. चौपाई छंद (d) डँगाल
5. शब्द शक्ति के भेद (e) 16 मात्राएँ
6. चित्रकार (f) अल्मोड़ा
7. प्रेमचंद (g) उपन्यास सम्राट
प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए—
1. कवि भवानी प्रसाद मिश्र के परिवार में कुल कितने सदस्य हैं ?
2. किस कवि को कविता का गाँधी कहा गया है ?
3. धूप का कौतुक करने वाले लोकगीत भारत के किस प्रांत के हैं ?
4. अनुस्मारक के शुरू में किसका हवाला दिया जाता है ?
5. धनराम किस जाति से था ?
6. 'भोज' ने कितने शब्द गुण बताये हैं ?
7. पर्यायवाची शब्दों को और क्या कहते हैं ?
प्रश्न 5. सत्य/असत्य बताइये—
1. जयशंकर प्रसाद छायावादी कवि हैं।
2. लता का गाना सामान्यतः ऊँची पट्टी (स्वर) में रहता है।
3. डायरी अंतरंग साक्षात्कार है।
4. जामुन के पेड़ के नीचे दबे आदमी ने मिर्जा गालिब का शेर सुनाया।
5. 'रस्सी नहीं साँप है' में भ्रांतिमान अलंकार है।
6. 'अभिकर्ता' एक तकनीक शब्द है।
प्रश्न 6.
मीरा जगत को देखकर क्यों रोती है ?
अथवा
कबीर ने अपने को दीवाना क्यों कहा है ?
प्रश्न 7.
चेजारों अपने सिर की रक्षा कैसे करते हैं ?
अथवा
ऐलोरा और अजंता की गुफाएँ किसलिए विख्यात हैं ?
प्रश्न 8.
मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद क्यों कहा गया है ?
अथवा
मियाँ नसीरुद्दीन सच्ची तालीम किसे मानते हैं ?
प्रश्न 9.
खोजपरक पत्रकारिता किसे कहते हैं ?
अथवा
जनसंचार के महत्वपूर्ण कार्यों को लिखिए।
प्रश्न 10.
विशेषोक्ति अलंकार किसे कहते हैं ? उदाहरण लिखिए।
अथवा
मुहावरे को उदाहरण देकर समझाइये।
प्रश्न 11.
शब्द गुण किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
अथवा
निपात शब्द किसे कहते हैं ? दो उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 12.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए—
(i) पृथ्वी,    (ii) मछली।
अथवा
तकनीकी शब्द किसे कहते हैं ? दो उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 13.
छायावाद की विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित वाक्यों का शुद्धिकरण कीजिए—
(i) वायु शीतल चल रही है।
(ii) कश्मीर की सौंदर्यता मनमोहक है।
(iii) दूध में कौन पड़ गया ?
प्रश्न 14.
कुंई का मुँह छोटा क्यों रखा जाता है ?
अथवा
चेजारों के साथ गाँव समाज के व्यवहार में पहले की तुलना में आज क्या फर्क आया है ? पाठ के आधार पर बताइए।
प्रश्न 15.
हिन्दी में प्रकाशित होने वाले तीन समाचार-पत्रों के नाम लिखिए।
अथवा
जनसंचार के प्रमुख तत्व कौन-कौन से हैं ? लिखिए।
प्रश्न 16.
त्रिलोचन अथवा अक्क महादेवी का साहित्यिक जीवन परिचय निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए—
(i) दो रचनाएँ,    (ii) भाषा-शैली,    (iii) साहित्य में स्थान।
प्रश्न 17.
मन्नू भंडारी अथवा कृशनचंदर का साहित्यिक जीवन परिचय निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए—
(i) दो रचनाएँ,    (ii) भाषा-शैली,    (iii) साहित्य में स्थान।
प्रश्न 18.
"पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले" पंक्ति का भाव विस्तार कीजिए।
अथवा
प्रगतिवाद के दो कवियों के नाम एवं उनकी रचनाएँ लिखिए।
प्रश्न 19.
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए—
संकटों से वीर घबराते नहीं ........................................................ कर्मवीरों को न इससे वास्ता।
प्रश्न—
(i) उपर्युक्त काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ii) पद्यांश का भाव स्पष्ट कीजिए।
(iii) संकटों से कौन घबराते नहीं हैं ?
अथवा
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए—
मानव के व्यक्तित्व का निर्माण ........................................................ अर्जित करने के लिए आवश्यक है।
प्रश्न—
(i) मानव व्यक्तित्व निर्माण में किसकी प्रधानता होती है ?
(ii) चरित्र की क्या महिमा है ?
(iii) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए—
अपने चेहरे पर ........................................................ अक्खड़पन, जुझारूपन भी।
अथवा
हम तौ एक-एक करि जांनां । ........................................................ एकै काँहरा सांनां ॥
प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए—
यानि कि वे लोग जो ........................................................ किस बात के नंबर काटे हैं।
अथवा
अक्सर जब मैं एक जलसे में ........................................................ जरूरत थी।
प्रश्न 22.
दिनों-दिन बढ़ती महँगाई के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए किसी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
अथवा
अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी को पत्र लिखकर क्षेत्र में बढ़ती हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में बताते हुए उनकी रोकथाम के लिए उचित कार्यवाही करने को निवेदन कीजिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में निबंध लिखिए—
(i) जल ही जीवन है
(ii) भारतीय समाज में नारी का स्थान
(iii) शिक्षित बेरोजगारी समस्या
(iv) 21 वीं सदी का भारत

🎯 MP Board & CBSE की बेहतरीन तैयारी के लिए

नोट्स, वीडियो लेक्चर्स और सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त करें Mains Education App पर

📲 Mains Education App अभी इंस्टॉल करें

Comments