कक्षा 12वीं भूगोल त्रैमासिक पेपर सॉल्यूशन 2026 एमपी 🔥 class 12th geography quarterly exam paper solution MP Board
त्रैमासिक परीक्षा 2026
कक्षा–12वीं | विषय–भूगोल (Geography)
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न क्र. 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 5 अंक, रिक्त स्थान 6 अंक, सही जोड़ी 5 अंक, सत्य/असत्य 6 अंक, एक शब्द / वाक्य में उत्तर 6 अंक के प्रश्न होंगे।
(iii) प्रश्न क्र. 6 से 20 तक के सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिये गये हैं।
(iv) प्रश्न क्र. 6 से 13 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक आवंटित हैं। शब्द सीमा 30 शब्द हैं।
(v) प्रश्न क्र. 14 से 17 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 03 अंक आवंटित हैं। शब्द सीमा 75 शब्द हैं।
(vi) प्रश्न क्र. 18 विश्लेष्णात्मक प्रश्न हैं। प्रश्न के लिए 04 अंक आवंटित हैं। शब्द सीमा 120 शब्द हैं।
(vii) प्रश्न क्र. 19 व 20 विश्व तथा भारत के मानचित्र पर आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 05 अंक आवंटित हैं।
(viii) प्रश्न क्र. 19 व 20 को विश्व तथा भारत के मानचित्र में दर्शाकर उत्तर पुस्तिका में संलग्न कीजिए।
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है -
(ii) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक हैं -
(iii) निम्नलिखित में से कौन सा एक तृतीयक क्रियाकलाप हैं -
(iv) जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार भारत में सबसे कम जन घनत्व वाला राज्य हैं -
(v) पश्चिम बंगाल राज्य में किसान चावल की कौन-सी फसल लेते हैं -
(i) नव-निश्चयवाद की संकल्पना ............... द्वारा दी गई हैं।
(ii) उच्चतम जनसंख्या की प्रतिशत वृद्धि दर वाला देश ............... हैं।
(iii) भोजन एकत्र करना, आखेट करना, वन काटना, पशुचारण आदि ............... क्रियाकलाप के अंतर्गत आते हैं।
(iv) विश्व व्यापार संगठन (WTO) का मुख्यालय ............... में स्थित हैं।
(v) श्रमजीवी जनसंख्या को ............... वर्गों में विभाजित किया जाता हैं।
(vi) चाय निर्यात में भारत का ............... स्थान हैं।
| 'A' | 'B' |
|---|---|
| (i) सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश | (अ) चतुर्थक क्रियाकलाप |
| (ii) तकनीशियन, डॉक्टर, शिक्षक | (ब) उत्तर प्रदेश |
| (iii) सर्वाधिक जनसंख्या वाला प्रदेश | (स) समुद्री पत्तन |
| (iv) लक्ष्य क्षेत्र कार्यक्रम | (द) चीन |
| (v) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रवेश | (ई) पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम |
(i) विश्व की 90% जनसंख्या 10% स्थल भाग पर निवास करती हैं।
(ii) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग हैं।
(iii) मुख्य श्रमिकों का कार्य दिवस 100 दिनों का होता हैं।
(iv) स्मार्ट सिटी मिशन शहरों के विकास की महत्वपूर्ण योजना हैं।
(v) पंजाब तथा हरियाणा में चावल मुख्य रूप से सिंचाई की सहायता से पैदा किया जाता हैं।
(vi) वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण सन 1953 में हुआ था।
(i) किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा अपने निवास स्थान का स्थाई परिवर्तन को कहा जाता हैं?
(ii) ऑस्ट्रेलिया में शीतोष्ण घास के मैदान क्या कहलाते हैं?
(iii) सेवा क्षेत्र का संबंध किस क्रियाकलाप से हैं?
(iv) जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व कितना हैं?
(v) जमशेदपुर किस प्रकार का नगर हैं?
(vi) भारतीय रेल को कितने मण्डलों में विभाजित किया गया हैं?
प्रश्न 6. कुमारी ई.सी. सेम्पल के अनुसार मानव भूगोल की परिभाषा लिखिए। 02
मानव भूगोल के विषय क्षेत्र के कोई दो बिंदु लिखिए।
प्रश्न 7. उत्प्रवास से क्या आशय हैं? 02
अशोधित जन्म दर ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।
प्रश्न 8. मानव विकास की अवधारणा से क्या आशय हैं? 02
मानव विकास के चार स्तंभों के नाम लिखिए।
प्रश्न 9. रोपण कृषि की कोई दो विशेषताएं लिखिए। 02
गहन निर्वाह कृषि की कोई दो विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 10. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के कोई दो आधार लिखिए। 02
पार-साइबेरियन रेलमार्ग के प्रमुख केन्द्रों के नाम लिखिए।
प्रश्न 11. नगरीय अपशिष्टों का निपटान के कोई दो उपाय लिखिए। 02
भू निम्नीकरण के कोई दो उपाय लिखिए।
प्रश्न 12. मुख्य श्रमिक तथा सीमांत श्रमिक किसे कहते हैं? 02
भारत के कुछ राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा श्रम सहभागिता दर ऊँची क्यों हैं?
प्रश्न 13. ग्रामीण बस्तियों की कोई दो विशेषताएं लिखिए। 02
गैरिसन नगर क्या होते हैं उनका क्या प्रकार्य होता हैं।
प्रश्न 14. स्थानांतरण कृषि किस प्रकार पर्यावरण को क्षति पहुंचाती है, कोई तीन कारणों को समझाए। 03
मिश्रित कृषि की कोई तीन विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 15. उद्योगों के स्थानीयकरण को प्रभावित करने वाले कोई तीन कारणों को समझाए। 03
कुटीर उद्योग और लघु उद्योग में कोई तीन अंतर लिखिए।
प्रश्न 16. भारत जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कोई तीन भौगोलिक कारकों का वर्णन कीजिए। 03
"कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है।" स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 17. भारत में कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए किये गए उपायों को समझाए। 03
सतत पोषणीय विकास को बढ़ावा देने वाले उपायों को समझाए।
प्रश्न 18. भारतीय कृषि की कोई चार समस्याओं का वर्णन कीजिए। 04
खनिज संसाधनों के संरक्षण के कोई चार उपायों को समझाए।
प्रश्न 19. विश्व के सीमाकार मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए - 05
(i) अफ्रीका का निर्वाहन संग्रहण के क्षेत्र
(ii) तिब्बत के चलवासी पशुचारण क्षेत्र
(iii) आस्ट्रेलिया के वाणिज्य पशुधन पालन के क्षेत्र
(iv) एशिया का गहन निर्वाह कृषि के क्षेत्र
(v) दक्षिण अमेरिका के आदिकालीन निर्वाह कृषि के क्षेत्र
विश्व के सीमाकार मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए-
(i) आटाकामा मरुस्थल (ii) विषुवत रेखीय आद्र वन (iii) कालाहारी मरुस्थल
(iv) राकी पर्वतमाला (v) मास्को
प्रश्न 20. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए - 05
(i) प्रमुख जूट उत्पादक क्षेत्र
(ii) प्रमुख कपास उत्पादक क्षेत्र
(iii) प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्र
(iv) प्रमुख कहवा उत्पादक क्षेत्र
(v) प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्र
भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित नगरों को दर्शाइए -
(i) सूरत (ii) कोलकाता (iii) भिलाई (iv) चेन्नई (v) पटना
Comments
Post a Comment