- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
9. वाक्यों की अशुद्धियाँ
MAINS EDUCATION APP
कक्षा 9वीं से 12वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षा के संपूर्ण नोट्स, मॉडल पेपर और टेस्ट सीरीज़ के लिए ऐप डाउनलोड करें।
DOWNLOAD APP NOW(क) वचन सम्बन्धी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 1. | मैंने हस्ताक्षर कर दिया है। (महत्वपूर्ण) | मैंने हस्ताक्षर कर दिए हैं। |
| 2. | मेरे रूमाल आँसू से भीग गया। | मेरे आँसुओं से रूमाल भीग गया। |
| 3. | आपकी कृपा से सब वस्तु उपलब्ध है। | आपकी कृपा से सभी वस्तुएँ उपलब्ध हैं। |
| 4. | प्रत्येक व्यक्ति बुरे नहीं होते। | प्रत्येक व्यक्ति बुरा नहीं होता। |
| 5. | अच्छा बच्चे झूठ नहीं बोलते। (महत्वपूर्ण) | अच्छे बच्चे झूठ नहीं बोलते। |
| 6. | मैंने एक वर्ष तक उनकी प्रतीक्षा देखी। | मैंने एक वर्ष तक उनकी प्रतीक्षा की। (म. प्र. 2013) |
(ख) लिंग सम्बन्धी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 7. | हमारी अध्यापिका विद्वान है। (महत्वपूर्ण) | हमारी अध्यापिका विदुषी है। |
| 8. | परीक्षा प्रणाली बदलना चाहिए। | परीक्षा प्रणाली बदलनी चाहिए। |
| 9. | मैं देश की सम्मान की रक्षा के लिए कार्य कर रहा हूँ। | मैं देश के सम्मान की रक्षा के लिए कार्य कर रहा हूँ। |
| 10. | उसने झूठ कही थी। | उसने झूठ कहा था। |
| 11. | सागर और दिव्या आया। | सागर और दिव्या आए। |
(ग) कारक सम्बन्धी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 12. | मैंने बाहर जाना है। | मुझे बाहर जाना है। |
| 13. | हम आपसे कहे थे। | हमने आपसे कहा था। |
(घ) पुनरुक्ति दोष
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 14. | अनम मेरी परम प्रिय स्नेही है। | अनम मेरी परम स्नेही है। |
| 15. | कृपया हमारे यहाँ आने की कृपा करें। | कृपया हमारे यहाँ आएँ। |
(ङ) क्रमदोष संबंधी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 16. | पत्र यह किसने लिखा ? | यह पत्र किसने लिखा ? |
| 17. | खरगोश को काटकर गाजर खिलाओ। | खरगोश को गाजर काटकर खिलाओ। |
(च) संज्ञा संबंधी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 18. | चोर के हाथों में बेड़ियाँ थी। | चोर के हाथों में हथकड़ियाँ थीं। |
| 19. | भगवान के गले में मोती की कड़ियाँ थी। | भगवान के गले में मोतियों की लड़ियाँ थीं। |
(छ) सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 20. | मेरे को पढ़ना है। | मुझे पढ़ना है। |
| 21. | दूध में कौन पड़ गया ? | दूध में क्या पड़ गया ? |
(ज) विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 22. | काला लड़की पढ़ रही है। | काली लड़की पढ़ रही है। |
| 23. | दुष्टों के भय से बचो। | दुष्टों से बचो। |
(झ) क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 24. | लड़के अध्यापिका को प्रश्न पूछते हैं। | लड़के अध्यापिका से प्रश्न पूछते हैं। |
| 25. | राधिका का सफल होना उसके परिश्रम पर निर्भर करता है। | राधिका की सफलता उसके परिश्रम पर निर्भर करती है। |
(ञ) क्रिया-विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 26. | उसे लगभग पूरे प्राप्तांक प्राप्त हुए हैं। | उसे पूरे अंक प्राप्त हुए हैं। |
| 27. | वह जल्दी दौड़ता है। | वह तेज दौड़ता है। (महत्वपूर्ण) |
(ट) कारकीय संबंधी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 28. | वायु शीतल चल रही है। | वायु शीतल बह रही है। (म. प्र. 2003, 10) |
| 29. | यही घी की शुद्ध दुकान है। | शुद्ध घी की यही दुकान है। |
| 30. | मुझे मेरा काम करने दो। | मुझे काम करने दो। (म. प्र. 2003) |
| 31. | वे गुनगुने गरम पानी से स्नान करते हैं। | वे गुनगुने पानी से स्नान करते हैं। (म. प्र. 2001) |
| 32. | हमारी देश की सरकार ईमानदार है। | हमारे देश की सरकार ईमानदार है। (म. प्र. 2009) |
| 33. | कश्मीर की सौन्दर्यता मनमोहक है। | कश्मीर का सौन्दर्य मनमोहक है। (म. प्र. 2009) |
| 34. | उसे व्यापार में हानि होने की आशा है। | उसे व्यापार में हानि होने की आशंका है। |
| 35. | घड़ा और लोटा में पानी है। | घड़े और लोटे में पानी है। |
| 36. | मैं आपकी श्रद्धा करता हूँ। | मैं आप पर श्रद्धा रखता हूँ। (म. प्र. 2017) |
| 37. | उसे मृत्यु दण्ड की सजा मिली। | उसे मृत्यु दण्ड मिला। (म. प्र. 2001) |
| 38. | रात के नौ बजा था। | रात के नौ बजे थे। |
| 39. | महाकाव्य छापने की व्यवस्था का प्रबंध करें। | महाकाव्य छापने का प्रबन्ध करें। |
| 40. | वे कभी-कभी सड़क में मिल जाते हैं। | वे कभी-कभी सड़क पर मिल जाते हैं। (म. प्र. 2000) |
| 41. | देश (भारत) की बढ़ती हुई जनसंख्या वृद्धि के कारण बताइए। | भारत की जनसंख्या वृद्धि के कारण बताइए। (म. प्र. 2009, 13) |
| 42. | ईश्वर के अनेकों नाम हैं। | ईश्वर के अनेक नाम हैं। (म. प्र. 2004, 22) |
| 43. | उसके पास दो हिन्दी की पुस्तकें हैं। | उसके पास हिन्दी की दो पुस्तकें हैं। (म. प्र. 2005) |
| 44. | वह सायंकाल के समय मेरे घर आया। | वह सायंकाल मेरे घर आया। |
| 45. | उसके पास केवल मात्र दो सौ रुपये हैं। | उसके पास मात्र दो सौ रुपये हैं। (म. प्र. 2004) |
| 46. | उसके सामने एक गहरी समस्या है। | उसके सामने एक गम्भीर समस्या है। |
| 47. | वह आँख से काना है। | वह काना है। (म. प्र. 2005) |
| 48. | शोभा गाना गाता है। | शोभा गाना गाती है। (म. प्र. 2009) |
| 49. | राम का नौकर आटा पिसवाने गया है। | राम का नौकर गेहूँ पिसवाने गया है। |
| 50. | मन्नू भण्डारी विद्वान महिला है। | मन्नू भण्डारी विदुषी है। |
| 51. | उसे लगभग पूरे प्राप्तांक प्राप्त हुए हैं। | उसे पूरे अंक प्राप्त हुए हैं। (म. प्र. 2017) |
(ठ) मुहावरे संबंधी अशुद्धियाँ
| क्र. | अशुद्ध | शुद्ध |
|---|---|---|
| 52. | मोहन ने शत्रुओं को लोहे के चने दबवाए। | मोहन ने शत्रुओं को लोहे के चने चबवाए। |
| 53. | राजा ने दुश्मन का सिर तलवार से उठा दिया। | राजा ने दुश्मन का सिर तोप से उड़ा दिया। |
MAINS EDUCATION APP
बोर्ड परीक्षाओं में 95%+ स्कोर करने के लिए आज ही ऐप इंस्टॉल करें और सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर प्राप्त करें।
GET IT ON GOOGLE PLAYप्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए—
| क्र. | अशुद्ध वाक्य | शुद्ध रूप |
|---|---|---|
| 1. | राधा एक मोतियों की माला गले में पहने हैं। | राधा मोतियों की एक माला गले में पहने हैं (म. प्र. 2006) |
| 2. | वे परस्पर एक-दूसरे से स्नेह करते हैं। | वे परस्पर स्नेह करते हैं। अथवा वे एक-दूसरे से स्नेह करते हैं। (म. प्र. 2006) |
| 3. | आपका भवदीय। | भवदीय। (म. प्र. 2009) |
| 4. | वह दुकानदार के पास जाओ। | उस दुकानदार के पास जाओ। (म. प्र. 2010) |
| 5. | हम बस से मथुरा जाऊँगा। | हम बस से मथुरा जायेंगे। (म. प्र. 2010) |
| 6. | हल्ला सुनते-सुनते कान पक गया। | हल्ला सुनते-सुनते कान पक गये। (म. प्र. 2011) |
| 7. | मेरी केवल मात्र आकांक्षा है कि सब डालियाँ साथ-साथ बढ़ें। | मेरी मात्र आकांक्षा है कि सब डालियाँ साथ-साथ बढ़ें। (म. प्र. 2011) |
| 8. | कोप ही दंड का विधान है। | दंड ही कोप का विधान है। (म. प्र. 2011) |
| 9. | बादल काले-काले छाए हैं। | काले-काले बादल छाए हैं। (म. प्र. 2014) |
| 10. | राम, लक्ष्मण और सीता जंगल को गई। | राम, लक्ष्मण और सीता जंगल में गये। (म. प्र. 2014) |
| 11. | मोहन बड़ा चालाक है। | मोहन बहुत चालाक है। (म. प्र. 2015, 18) |
| 12. | वह दण्ड देने के योग्य है | वह दण्ड पाने के योग्य है। (म. प्र. 2015) |
| 13. | नदी में कई लोगों के डूबने की आशा है। | नदी में कई लोगों के डूबने की आशंका है (म. प्र. 2016, 18) |
| 14. | मेले में काफी मात्रा में आदमी आये थे। | मेले में काफी आदमी आये थे। (म. प्र. 2016) |
| 15. | यदि तुम परिश्रम करोगे तब अच्छे अंक प्राप्त करोगे। | यदि परिश्रम करोगे तो अच्छे अंक प्राप्त करोगे। (म. प्र. 2012) |
| 16. | वह बड़ा सुन्दर चित्र है। | यह बहुत सुन्दर चित्र है। |
| 17. | मुझे केवल मात्र बीस रुपये दीजिए। | मुझे मात्र बीस रुपये दीजिए। (म. प्र. 2022) |
| 18.(i) | मोहन पुस्तक पढ़ रही है। | मोहन पुस्तक पढ़ रहा है। (म. प्र. 2023) |
| 18.(ii) | जंगल में शेर चिंघाड़ने लगा। | जंगल में शेर दहाड़ने लगा। |
| 19. | राम ने अयोध्या आ जाना। | राम अयोध्या आ जाना। (म. प्र. 2024) |
| 20. | ललिता एक फूलों की माला बाजार से लाई | ललिता बाजार से फूलों की एक माला लाई। (म. प्र. 2024) |
| 21. | महादेवी वर्मा विद्वान महिला थी। | महादेवी वर्मा विदुषी महिला थी। (म. प्र. 2025) |
| 22. | श्री कृष्ण के अनेकों नाम हैं। | श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं। (म. प्र. 2025) |
निम्नलिखित शब्द वर्तनी की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण हैं, उन्हें शुद्ध रूप में लिखिए—
| क्र. | त्रुटिपूर्ण शब्द (अशुद्ध) | शुद्ध वर्तनी |
|---|---|---|
| (i) | एकीक्रत | एकीकृत (म. प्र. 2010) |
| (ii) | जन सुरति | जनश्रुति। (म. प्र. 2010) |
MAINS EDUCATION
कक्षा 8वीं से 12वीं की हिंदी, संस्कृत एवं सभी विषयों की बेहतरीन तैयारी के लिए आज ही हमारे साथ जुड़ें।
JOIN MAINS EDUCATION- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment