Mains Education App
हिन्दी (म. प्र.) : कक्षा XII
बोर्ड परीक्षा विशेष अध्ययन सामग्री
16. संवाद लेखन
संवाद लेखन भी अन्य विधाओं की भाँति साहित्य का ही अंग है। संवाद दो व्यक्तियों की आपसी बातचीत को कहा जाता है और उसे लिपिबद्ध करना संवाद लेखन कहलाता है। संवाद के द्वारा किसी विषय को भली-भाँति समझाया जा सकता है। संवादों के माध्यम से गद्य में सहजता और रोचकता आ जाती है।
संवाद लेखन के समय निम्न बातें ध्यान में रखनी चाहिए—
(1) संवाद दिए गए विषय से संबंधित हो।
(2) संवाद छोटे, स्वाभाविक और रोचक हों।
(3) संवादों में प्रवाह होना चाहिए तथा उनका आपस में संबंध होना चाहिए।
(4) भाषा-विषय और पात्रानुकूल हो।
(5) औपचारिकता अपेक्षित नहीं है।
(6) आत्मीयता लाने के लिए उचित संबोधन का प्रयोग किया जाना चाहिए।
(7) उचित विराम चिन्हों का प्रयोग होना चाहिए।
उदाहरण 1. दो महिलाओं के बीच बढ़ती हुई कीमतों पर बातचीत—
आशा— कैसी हो, बहन ?
शोभा— क्या बताऊँ, आशा बहन। आजकल तो मानो हर चीज की कीमत आसमान छू रही है।
आशा— ठीक कहती हो, बहन। महँगाई ने तो मानो सबकी कमर तोड़ दी है।
शोभा— नौकरी करने वालों की तो बँधी-बँधाई तनख्वाह आती है, उसमें महीने भर चलाना बहुत मुश्किल होता है।
आशा— अरे, गरीब लोगों का तो बुरा हाल है। उन लोगों की मजदूरी तो कोई नहीं बढ़ाता, वे क्या करें ?
शोभा— महँगाई तो दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाती है लेकिन हमारे वेतन तो उस हिसाब से नहीं बढ़ता। करे तो कोई क्या करे।
उदाहरण 2. चिड़िया के घोंसले के बारे में भाई-बहन की बातचीत—
सीता— क्यों भैया, अण्डों में से निकलकर बच्चे फुर्र से उड़ जाएँगे ?
नरबद— नहीं पगली, पहले पर निकलेंगे।
सीता— बच्चों को चिड़िया क्या खिलाएगी, बेचारी।
नरबद— क्यों न चबूतरे पर थोड़ा दाना पानी रख दिया जाए ?
सीता— फिर तो चिड़िया को दाना पानी के लिए उड़कर न जाना पड़ेगा, न ?
नरबद— नहीं, फिर क्यों जाएगी ?
उदाहरण 3. क्रिकेट के खेल विषय पर दो मित्रों के बीच संवाद लिखिए। (म. प्र. 2023)
अमित— भाई ! आज तो क्रिकेट खेलेंगे।
सुमित— हाँ भाई ! मन तो मेरा भी है पर खेलेंगे कहाँ ?
अमित— चलो हमारे विद्यालय के मैदान में खेलते हैं।
सुमित— वहाँ खेलने देंगे क्या ? कोई रोकेंगे तो नहीं।
अमित— मैंने प्राचार्य जी से अनुमति ले लिया है।
सुमित— तो तुम अपने 11 साथियों को बुला लो, बाकी यहाँ के साथी तो हैं ही।
अमित— ठीक है भाई !
सुमित— अच्छा ! शाम को 4.00 बजे मिलते हैं।
उदाहरण 4. पिताजी एवं पुत्र के मध्य वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय पर संवाद लिखिए। (म. प्र. 2025)
पिताजी— बेटा वार्षिक परीक्षा निकट आ रही है, तुम्हारी तैयारी कैसी चल रही है ?
पुत्र— पिताजी मेरी तैयारी अच्छी चल रही है, किन्तु मुझे गणित एवं अंग्रेजी विषय में कठिनाई जा रही है।
पिताजी— ठीक है बेटा। इन दोनों विषयों में तुम्हें मेहनत करनी होगी।
पुत्र— जी पिताजी। मैं अपने विषय शिक्षक के पास जाऊँगा।
पिताजी— हाँ बेटा। उनसे सारे प्रश्न समझ लेना।
पुत्र— जी पिताजी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं अच्छे अंक हासिल करूँगा।
महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए —
1. नाटक में पात्रों की संख्या ............... होनी चाहिए। (अधिक/कम) (म. प्र. 2022)
2. वीर रस का स्थायीभाव ............... है। (उत्साह/क्रोध) (म. प्र. 2022)
3. जिन छंदों में मात्राओं की गणना की जाती है वे ............... छन्द कहलाते हैं। (वर्णिक/मात्रिक) (म. प्र. 2022)
4. नभ का अर्थ ............... है। (आकाश/नीला) (म. प्र. 2022)
5. ............... रीतिकाल में वीर रस के कवि हुए। (बिहारी/भूषण/मतिराम) (म. प्र. 2023)
6. जिस वाक्य में एक उद्देश्य तथा एक विधेय होता है, उसे ............... कहते हैं। (सरल वाक्य/मिश्र वाक्य/संयुक्त वाक्य) (म. प्र. 2023)
7. स्थायीभाव को जाग्रत करने वाले कारण को ............... कहते हैं। (आलम्बन/उद्दीपन) (म. प्र. 2025)
उत्तर— 1. अधिक, 2. उत्साह, 3. मात्रिक छंद, 4. आकाश, 5. भूषण, 6. सरल वाक्य, 7. आलम्बन/उद्दीपन दोनों।
प्रश्न 2. सही जोड़ी बनाइए—
| खण्ड (अ) |
खण्ड (ख) |
| 1. कहानी का केन्द्रीय बिन्दु |
(क) संस्कृत के मूल शब्द (म. प्र. 2022, 24) |
| 2. चौपाई छंद |
(ख) कथानक (म. प्र. 2022) |
| 3. तत्सम |
(ग) 16-16 मात्राएँ (म. प्र. 2022, 23) |
| 4. अंतरंग साक्षात्कार |
(घ) हालावाद (म. प्र. 2024) |
| 5. हरिवंशराय बच्चन |
(ङ) डायरी (म. प्र. 2024) |
| 6. यशोधरा |
(च) कहानी (म. प्र. 2024) |
| 7. कथानक |
(छ) खण्डकाव्य (म. प्र. 2024) |
| 8. जिठौत |
(ज) शब्द चित्र (म. प्र. 2025) |
| 9. बिम्ब |
(झ) जेठ का पुत्र। (म. प्र. 2025) |
उत्तर — 1. (ख), 2. (ग), 3. (क), 4. (ङ), 5. (घ), 6. (छ), 7. (च), 8. (झ), 9. (ज)।
प्रश्न 3. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए—
1. शब्द गुण कितने प्रकार के होते हैं ? (म. प्र. 2022)
उत्तर— शब्द गुण तीन प्रकार के होते हैं— (1) माधुर्य गुण, (2) ओज गुण, (3) प्रसाद गुण।
2. दूसरा घर कर लेना मुहावरे का क्या अर्थ है ? (म. प्र. 2022)
उत्तर— दूसरा विवाह कर लेना।
3. 'चन्द्रगुप्त' किसकी नाट्य रचना है ? (म. प्र. 2023)
उत्तर— 'चन्द्रगुप्त' जयशंकर प्रसाद की रचना है।
4. सोरठा छंद मात्राओं की दृष्टि से किस छन्द का उल्टा होता है ? (म. प्र. 2023)
उत्तर— सोरठा छंद मात्राओं की दृष्टि से दोहा छन्द का उल्टा होता है।
5. ऐसा लघु वाक्यांश जिसके प्रयोग से भाषा में सौन्दर्य उत्पन्न होता है, क्या कहलाता है ? (म. प्र. 2023)
उत्तर— ऐसा लघु वाक्यांश जिसके प्रयोग से भाषा में सौन्दर्य उत्पन्न होता है, मुहावरा कहलाता है।
6. 'बाल-बाल बचना' मुहावरे का क्या अर्थ है ? (म. प्र. 2024)
उत्तर— 'बाल-बाल बचना' मुहावरे का अर्थ 'हानि होते-होते बचना' है।
7. दुर्मिल सवैया छंद का दूसरा नाम क्या है ? (म. प्र. 2025)
उत्तर— चन्द्रकला।
8. रघुवीर सहाय कौन से तार सप्तक के कवि हैं ? (म. प्र. 2025)
उत्तर— रघुवीर सहाय दूसरे तार सप्तक के कवि हैं।
प्रश्न 4. सत्य / असत्य लिखिए—
1. कहानी का नाटक रूपांतरण असंभव है। (म. प्र. 2022)
2. करुण रस का स्थायी भाव रति है। (म. प्र. 2022)
3. प्रिया बहुत बातूनी है में बातूनी शब्द क्रिया विशेषण है। (म. प्र. 2022)
4. राष्ट्रभाषा के लिए सम्पर्क भाषा का प्रयोग किया जाता है। (म. प्र. 2023)
5. शब्दशक्ति पाँच प्रकार की होती है। (म. प्र. 2023)
6. 'संभवतः बरसात हो' प्रश्नवाचक वाक्य है। (म. प्र. 2024)
7. प्रसाद गुण सभी रसों में पाया जाता है। (म. प्र. 2025)
8. एक घूँट एकांकी के रचनाकार जयशंकर प्रसाद हैं। (म. प्र. 2025)
उत्तर— 1. असत्य, 2. असत्य, 3. असत्य, 4. सत्य, 5. असत्य, 6. असत्य, 7. सत्य, 8. सत्य।
प्रश्न 5. सही विकल्प का चयन कीजिए—
1. 'मुझे भी किताब चाहिए' वाक्य में निपात शब्द है— (म. प्र. 2024)
(अ) चाहिए (ब) भी (स) किताब (द) मुझे।
2. ''कल मैं भी आपके साथ चलूँगा।'' वाक्य में निपात शब्द है— (म. प्र. 2025)
(अ) कल (ब) आपके (स) भी (द) मैं।
उत्तर— 1. (ब), 2. (स)।
महत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी प्रश्न
प्रश्न 1. मुहावरे और लोकोक्ति में अन्तर बताइए— (म. प्र. 2022, 24)
उत्तर— मुहावरे और लोकोक्ति में अन्तर—
| मुहावरा |
लोकोक्ति |
| 1. मुहावरा एक वाक्यांश होता है। |
1. लोकोक्ति पूर्ण वाक्य होती है। |
| 2. मुहावरे का प्रयोग स्वतंत्र वाक्यांश के रूप में नहीं हो सकता है। |
2. लोकोक्ति का प्रयोग स्वतंत्र हो सकता है। |
| 3. मुहावरे के अंत में 'ना' का प्रयोग होता है। |
3. लोकोक्ति में यह आवश्यक नहीं है। |
Mains Education App
कक्षा 9वीं से 12वीं की संपूर्ण बोर्ड परीक्षा तैयारी, मॉडल पेपर और महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए आज ही Mains Education App डाउनलोड करें!
Comments
Post a Comment