- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
पाठ 3: अपू के साथ ढाई साल
अभ्यास प्रश्नोत्तर
1. पथेर पांचाली फिल्म की शूटिंग का काम ढाई साल तक क्यों चला?
उत्तर: पथेर पांचाली की शूटिंग ढाई साल तक इसलिए चली क्योंकि सत्यजित राय विज्ञापन कंपनी में काम करते थे। उन्हें समय कम मिलता था और फिल्म के लिए पैसों की भी हमेशा कमी रहती थी।
2. अब अगर हम उस जगह बाकी आधे सीन की शूटिंग करते, तो पहले आधे सीन के साथ उसका मेल कैसे बैठता? - इस कथन के पीछे क्या कारण है?
उत्तर: रेलगाड़ी का आधा दृश्य कासफूलों के मैदान में फिल्माया गया था। कुछ दिन बाद जानवर बाकी कासफूल खा गए। दृश्य की निरंतरता (continuity) बनाए रखने के लिए शूटिंग अगले साल तक रोकनी पड़ी।
3. किन दो दृश्यों में दर्शक यह पहचान नहीं पाते कि उनकी शूटिंग में कोई तरकीब अपनाई गई है?
उत्तर: पहला दृश्य: 'भूलों' कुत्ते की मृत्यु के बाद उसके जैसे दिखने वाले दूसरे कुत्ते से दृश्य पूरा कराना। दूसरा दृश्य: मिठाई वाले श्रीनिवास के निधन के बाद उसकी कद-काठी वाले दूसरे व्यक्ति की पीठ दिखाकर दृश्य फिल्माना।
4. 'भूलों' की जगह दूसरा कुत्ता क्यों लाया गया? उसने फिल्म के किस दृश्य को पूरा किया?
उत्तर: 'भूलों' कुत्ते की मृत्यु हो जाने के कारण उसकी जगह उसी के जैसा दिखने वाला दूसरा कुत्ता लाया गया। इस कुत्ते ने अपू की माँ द्वारा फेंके गए भात (चावल) को खाने वाला अधूरा दृश्य पूरा किया।
5. फिल्म में श्रीनिवास की क्या भूमिका थी और उनसे जुड़े बाकी दृश्यों को उनके गुजर जाने के बाद किस प्रकार फिल्माया गया?
उत्तर: श्रीनिवास की भूमिका मिठाई बेचने वाले की थी। उनके निधन के बाद, उनके जैसी कद-काठी वाला एक अन्य व्यक्ति ढूँढा गया और कैमरे को उसकी पीठ की ओर रखकर बाकी का दृश्य पूरा किया गया।
6. बारिश का दृश्य चित्रित करने में क्या मुश्किल आई और उसका समाधान किस प्रकार हुआ?
उत्तर: पैसों की कमी के कारण बरसात के दिनों में शूटिंग नहीं हो सकी। बाद में अक्टूबर माह में अचानक बेमौसम बारिश होने पर अपू और दुर्गा के बारिश में भीगने वाला दृश्य फिल्माकर इस मुश्किल का समाधान हुआ।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment