Class 11th Half Yearly Exam Real Paper Solution 2026 MP Board // कक्षा 11वीं अर्थशास्त्र अर्धवार्षिक पेपर सॉल्यूशन 2026 एमपी बोर्ड

अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन 2026 - कक्षा 11वीं अर्थशास्त्र

अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन 2026 एमपी बोर्ड

कक्षा - 11वीं

विषय - अर्थशास्त्र

समय : 3 घण्टे
पूर्णांक : 80
प्रश्‍न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए–
1. निम्नलिखित में से खंडित (विविक्त) चर है—
(a) ऊँचाई (b) छात्रों की संख्या (c) वजन (d) उपरोक्त सभी
2. गणना के दौरान धन (+) तथा ऋण (-) चिन्हों पर ध्यान नहीं दिया जाता है—
(a) प्रमाप विचलन में (b) माध्य विचलन में (c) परास में (d) चतुर्थक विचलन में
3. आधार वर्ष होता है—
(a) तुलना या संदर्भ वर्ष (b) चालू वर्ष (c) कोई भी वर्ष (d) वर्तमान से पहले का वर्ष
4. भारत में योजना आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई थी—
(a) 1947 (b) 1948 (c) 1949 (d) 1950
5. मानव पूँजी निर्माण के स्रोत है/हैं—
(a) शिक्षा (b) स्वास्थ्य (c) प्रवासन (d) उपरोक्त सभी
6. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की स्थापना कब की गई थी—
(a) 1964 (b) 1974 (c) 1984 (d) 1994
उत्तर— 1. (b), 2. (a), 3. (a), 4. (d), 5. (d), 6. (b)

प्रश्‍न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–
1. एक वर्ग की उच्च सीमा तथा निम्न सीमा का अंतर ................. कहलाता है।
2. प्रमाप विचलन ................ से निकाला जाता है।
3. निर्देशांक को ................ भी कहा जाता है।
4. .................... कर वे कर हैं, जिनका भार दूसरों पर डाला जा सकता है।
5. कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ................. है।
6. आर्थिक क्रियाओं को ................. विभिन्न औद्योगिक वर्गों में विभाजित करते हैं।
उत्तर— 1. वर्गांतर, 2. समान्तर माध्य, 3. सूचकांक, 4. अप्रत्यक्ष, 5. अधिक, 6. तीन

प्रश्‍न 3. उचित संबंध जोड़िए–
(अ) स्तम्भ (ब) स्तम्भ
1. आवश्यकताएँ (a) खण्डित श्रेणी
2. चरों के मूल्य (b) बहुलक
3. भारत में आर्थिक सुधार (c) असीमित
4. उच्चत्तम आवृत्ति (d) अधिक आय
5. भारत में दक्कन का पठार (e) 1991
6. कुशल श्रमिक (f) काली मिट्टी में समृद्ध
उत्तर— 1. (c), 2. (a), 3. (e), 4. (b), 5. (f), 6. (d)

प्रश्‍न 4. सत्य/असत्य में उत्तर दीजिए–
1. सांख्यिकी के निष्कर्ष औसत रूप में सत्य होते हैं। - सत्य
2. विचलन धनात्मक, नकारात्मक या शून्य हो सकता है। - सत्य
3. सह-संबंध गुणांक सदैव धनात्मक होता है। - असत्य
4. प्रच्छन्न बेरोजगारी ग्रामीण बेरोजगारी का आम प्रकार है। - सत्य
5. सत्त् विकास पर्यावरण के संरक्षण का पर्याय है। - सत्य
6. भारत का मानव विकास सूचकांक चीन की तुलना में बेहतर है। - असत्य
7. एच.डी.आई. के मुख्य घटक तीन हैं। - सत्य
उत्तर— 1. सत्य, 2. सत्य, 3. असत्य, 4. सत्य, 5. सत्य, 6. असत्य, 7. सत्य

प्रश्‍न 5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए–
1. CSO का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: Central Statistical Organization (केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन)
2. 6, 7, 9, 11 तथा 12 का समान्तर माध्य क्या होगा?
उत्तर: 9
3. एक वित्तीय वर्ष में कम-से-कम 100 दिवस की रोजगार की गारंटी कौन-सी योजना में है?
उत्तर: मनरेगा
4. मृदा अपरदन का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर: पेड़ों की कटाई
5. भारत में किस क्षेत्र पर निर्भर सबसे अधिक है?
उत्तर: कृषि
6. श्रम बल से आशय क्या है?
उत्तर: व्यक्तियों की वह संख्या जो वास्तव में काम कर रहे हैं या काम करने की इच्छा रखते हैं
7. सह-संबंध तकनीक का विकास किसने किया?
उत्तर: सर फ्रांसिस गैल्टन

प्रश्‍न 6. आप अर्थशास्त्र का अध्ययन क्यों करना चाहते हैं?
अथवा, एक वचन में सांख्यिकी का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
प्रश्‍न 7. द्वितीयक आँकड़ों का स्त्रोत बताइए।
अथवा, एक अच्छी प्रश्नावली के कोई दो गुण लिखिए।
प्रश्‍न 8. समान्तर माध्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा, मध्यिका के दो गुण लिखिए।
प्रश्‍न 9. अपकिरण की माप के दो उद्देश्य लिखिए।
अथवा, प्रमाप विचलन से क्या आशय है?
प्रश्‍न 10. भारत ने योजनाओं को क्यों चुना?
अथवा, विक्रय आधिक्य क्या है?
प्रश्‍न 11. मानव पूँजी और मानव विकास में दो अंतर लिखिए।
अथवा, चक्रीय बेरोजगारी का अर्थ लिखिए।
प्रश्‍न 12. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो कार्य लिखिए।
अथवा, मनरेगा योजना के दो मुख्य बिन्दु लिखिए।
प्रश्‍न 13. चर क्या होते हैं?
अथवा, वर्गीकरण तथा सारणीयन में दो अन्तर लिखिए।
प्रश्‍न 14. 'द ग्रेट लीप फॉरवर्ड' कार्यक्रम का क्या उद्देश्य था?
अथवा, क्षेत्रीय और आर्थिक समूह के गठन के कारण लिखिए।
प्रश्‍न 15. मानव विकास संकेतक लिखिए।
अथवा, विभिन्न साधन कौन से हैं जिनकी सहायता से देश अपनी घरेलू व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं?
प्रश्‍न 16. प्राथमिक तथा द्वितीयक समंकों में अंतर लिखिए।
अथवा, प्रश्नावली तथा अनुसूची में अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्‍न 17. परिषेपण का कौन-सा माप सर्वोत्तम है और कैसे?
अथवा, लॉरेंज वक्र किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्‍न 18. आयात प्रतिस्थापन किस प्रकार घरेलू उद्योगों को संरक्षण प्रदान करता है?
अथवा, सन् 1950-1990 की अवधि के दौरान भारत के औद्योगिक विकास की रणनीति की प्रमुख विशेषताएँ कौन-कौन सी थीं?
प्रश्‍न 19. बेरोजगारी की समस्या को हल करने के कोई तीन उपाय लिखिए।
अथवा, पर्यावरण के कोई तीन कार्य लिखिए।
प्रश्‍न 20. निम्नलिखित छात्रों के औसत प्राप्तांकों (समान्तर माध्य) का परिकलन कीजिए–
प्रति दुकान लाभ (रुपये में) 0–10 10–20 20–30 30–40 40–50 50–60 60–70
दुकानों की संख्या 5 12 15 25 8 3 2
अथवा, निम्नलिखित आँकड़ों के आधार पर श्रमिक परिवारों की बहुलक मासिक आय की गणना कीजिए–
मासिक आय 10–15 15–20 20–25 25–30 30–35 35–40 40–45 45–50
आवृत्ति 4 8 18 30 20 10 5 2
प्रश्‍न 21. निर्देशांकों की रचना करते समय किन प्रमुख बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
अथवा, कार्ल पियरसन के सह-संबंध गुणांक के दो गुण एवं दो दोष लिखिए।
प्रश्‍न 22. आर्थिक विकास में उदारीकरण के योगदान की व्याख्या कीजिए।
अथवा, भारत में आर्थिक सुधार क्यों प्रारंभ किए गए?
प्रश्‍न 23. भारत में मानव पूँजी निर्माण की मुख्य समस्याएँ क्या हैं?
अथवा, बेरोजगारी से क्या आशय है? भारत में बेरोजगारी के प्रकार बताइए।
Class 11th Half Yearly Exam Real Paper Solution 2026 MP Board // कक्षा 11वीं अर्थशास्त्र अर्धवार्षिक पेपर सॉल्यूशन 2026 एमपी बोर्ड #MPboard #HalfYearlyExam2026 #MainsEducation #Class11th #Economics #RealPaper

Comments