Class 10th Hindi Half Yearly Exam Paper Solution 2026-27 MP Board // कक्षा 10वीं हिंदी का पेपर सॉल्यूशन 2026 एमपी बोर्ड
अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन 2026 एमपी बोर्ड
प्रादर्श प्रश्न-पत्र सेट-I | हिन्दी (म. प्र.) : कक्षा X
समय : 3 घण्टे
पूर्णांक : 75
निर्देश—
- (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- (ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प, रिक्त स्थान, सही जोड़ी, एक वाक्य में उत्तर, सत्य / असत्य संबंधी प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
- (iii) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक के लिए 2-2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 30 शब्द है।
- (iv) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 3-3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 75 शब्द है।
- (v) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 4-4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 120 शब्द है।
- (vi) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कीजिए—
- परशुराम को व्यंग्य भरे उत्तर दिए— उत्तर: (b) लक्ष्मण ने
- 'मैं क्यों लिखता हूँ' के लेखक हैं — उत्तर: (c) अज्ञेय
- रीतिकाल के कवि हैं— उत्तर: (a) भूषण
- संधि के कितने प्रकार होते हैं— उत्तर: (c) तीन
- हास्य रस का स्थायी भाव है— उत्तर: (d) हास
- 'बालगोबिन भगत' पाठ किस प्रकार की समस्याओं पर प्रहार करता है— उत्तर: (a) रूढ़ियों
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
- नेताजी की मूर्ति बनाने वाले का नाम ................. था। उत्तर: मोतीलाल
- उत्साह कविता में कवि बादलों से जोर से ................. को कहता है। उत्तर: गरजने
- शब्द शक्ति ................. प्रकार की है। उत्तर: तीन
- 'आपका बंटी' ................. की रचना है। उत्तर: मन्नू भंडारी
- रामचरित मानस एक ................. है। उत्तर: महाकाव्य
- संगतकार कविता के कवि ................. हैं। उत्तर: मंगलेश डबराल
प्रश्न 3. निम्नलिखित वाक्यों में सत्य/असत्य चुनकर लिखिए—
- एक अंक वाली रचना एकांकी कहलाती है। उत्तर: सत्य
- बालगोबिन भगत के दो बेटे थे। उत्तर: असत्य
- शिव धनुष श्री राम ने तोड़ा था। उत्तर: सत्य
- बुद्धिस्ट किसी नए कार्य के शुभारंभ पर श्वेत पताकाएँ लगाते हैं। उत्तर: सत्य
- यथा शक्ति शब्द में अव्ययी भाव समास है। उत्तर: सत्य
- दोहा, चौपाई मात्रिक छन्द है। उत्तर: सत्य
प्रश्न 4. सही जोड़ियाँ बनाइए—
- 1. माता का अँचल ➔ (e) शिवपूजन सहाय
- 2. रसात्मक वाक्यं काव्यं ➔ (d) आचार्य विश्वनाथ
- 3. नेताजी का चश्मा ➔ (f) स्वयं प्रकाश
- 4. भृगुसुत ➔ (a) परशुराम
- 5. हंस (पत्रिका) ➔ (b) प्रेमचंद
- 6. संज्ञा की विशेषता ➔ (c) विशेषण
प्रश्न 5. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए—
- चबूतरे का एक कोना क्या बनता था ? उत्तर: नाटकघर
- मन्नू भंडारी की बड़ी बहन का क्या नाम था ? उत्तर: सुशीला
- लखनऊ का कौन-सा खीरा प्रसिद्ध है ? उत्तर: बालम खीरा
- आत्म कथ्य कविता के रचयिता कौन हैं ? उत्तर: जयशंकर प्रसाद
- बहुत अधिक बोलने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं ? उत्तर: वाचाल
- जहाँ एक ही वर्ण की बार-बार आवृत्ति हो, कौन-सा अलंकार है ? उत्तर: अनुप्रास अलंकार
Comments
Post a Comment