निर्देश—
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। जिसमें सही विकल्प, रिक्त स्थान, सही जोड़ी, एक वाक्य में उत्तर, सत्य / असत्य संबंधी प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के 6 अंक निर्धारित हैं।
(iii) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक के लिए 2-2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 30 शब्द है।
(iv) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 3-3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 75 शब्द है।
(v) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 4-4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 120 शब्द है।
(vi) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कीजिए—
1. सूरदास के आराध्य हैं—
(a) राम
(b) कृष्ण
(c) विष्णु
(d) हनुमान।
2. राम-लक्ष्मण के गुरु का नाम था—
(a) परशुराम
(b) भृगु
(c) विश्वामित्र
(d) तुलसीदास।
3. पंचवटी शब्द में समास है—
(a) द्विगु
(b) तत्पुरुष
(c) अव्ययी भाव
(d) द्वंद्व।
4. नागार्जुन का वास्तविक नाम था—
(a) शंभुनाथ
(b) भोलानाथ
(c) वैद्यनाथ
(d) घासीदास।
5. बालगोबिन भगत किसके पद गाते थे—
(a) तुलसी
(b) सूर
(c) मीरा
(d) कबीर।
6. सुनार गहने बनाता है, इसमें वाच्य है—
(a) कर्मवाच्य
(b) कर्तृवाच्य
(c) भाव वाच्य
(d) उपरोक्त सभी।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
1. 'महाभोज' ........................ की रचना है।
2. उत्साह कविता में कवि बादलों को जोर से ........................ को कहता है।
3. जुगुप्सा ........................ रस का स्थायी भाव है।
4. भोलानाथ के मस्तक पर ........................ तिलक लगा होता था।
5. शब्द शक्ति ........................ प्रकार की है।
6. रिपोर्ताज मूल रूप से ........................ भाषा का शब्द है।
प्रश्न 3. सही जोड़ियाँ बनाइए—
| ( अ ) | ( ब ) |
| 1. छायावाद | (a) शिव-धनुष |
| 2. जीर्ण-शीर्ष | (b) कटाओ |
| 3. करुण रस | (c) भारत रत्न |
| 4. स्विट्जरलैण्ड | (d) प्रकृति का मानवीकरण |
| 5. बिस्मिल्ला खाँ | (e) करुणा |
| 6. शृंगार रस | (f) प्रेम। |
प्रश्न 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए—
1. वाक्य में किसी बात पर जोर देने वाले शब्द को क्या कहा जाता है ?
2. 'हिमालय' शब्द में कौन-सी संधि है ?
3. मूर्ति का चश्मा कौन बदल देता था ?
4. चौपाई छन्द के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं ?
5. गोपियों ने योग ज्ञान की तुलना किससे की है ?
6. हिन्दी की प्रथम कहानी किसे माना गया है ?
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य/असत्य चुनकर लिखिए—
1. रामचरित मानस की भाषा अवधी है।
2. 'एक प्लेट सैलाब' नागार्जुन की रचना है।
3. लोक में प्रचलित उक्ति को लोकोक्ति कहा जाता है।
4. हिरोशिमा कविता लेखक ने रेलगाड़ी में बैठे-बैठे लिखी।
5. बालगोबिन भगत के दो बेटे थे।
6. घेर-घेर घोर गगन में अनुप्रास अलंकार है।
प्रश्न 6. श्वेत पताकाएँ किस अवसर पर लगाई जाती हैं ?
अथवा, संधि और समास में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 7. कवी लोंग स्टॉक किसलिए प्रसिद्ध है ?
अथवा, भोलानाथ के पिताजी की पूजा के कौन-कौन से अंग थे ?
प्रश्न 8. किन्हीं चार रसों के नाम और उनके स्थायी भाव लिखिए।
अथवा, जीवनी और आत्मकथा में दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 9. निपात की परिभाषा एवं दो निपात शब्द लिखिए।
अथवा, 'लोहे के चने चबाना', 'अपना उल्लू सीधा करना' मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
प्रश्न 10. बिस्मिल्ला खाँ को भारत रत्न क्यों मिला था ? युवा पीढ़ी को उनसे क्या सीखना चाहिए ?
अथवा, न्यूटन को संस्कृत मानव कहने के पीछे कौन से तर्क दिए गए हैं ?
प्रश्न 11. सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' की दो रचनाओं के नाम लिखिए।
अथवा, छायावादी कविता की दो विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 12. कवि नागार्जुन अथवा मंगलेश डबराल की काव्यगत विशेषताएँ निम्नांकित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए—(i) तीन रचनाएँ, (ii) कलापक्ष।
प्रश्न 13. उत्साह कविता में 'नव-जीवन वाले' का प्रयोग किसके लिए हुआ है ?
अथवा, परशुराम जी के क्रोध का मूल कारण क्या था ?
प्रश्न 14. स्मृति को पाथेय बनाने से कवि का क्या आशय है ?
अथवा, संगतकार का दबा हुआ स्वर किस बात का प्रतीक है ?
प्रश्न 15. समास किसे कहते हैं ? समास कितने प्रकार के होते हैं ?
अथवा, अर्थ के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं ? निषेधवाचक वाक्य की क्या विशेषताएँ हैं ?
प्रश्न 16. रस के कितने अंग हैं ? नाम लिखिए।
अथवा, दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 17. स्वयं प्रकाश अथवा यशपाल का जीवन परिचय निम्नांकित बिन्दुओं के अंतर्गत लिखिए—
(i) तीन रचनाएँ, (ii) भाषा शैली।
प्रश्न 18. निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए—
मूर्ति संगमरमर की थी। ................................................................सराहनीय प्रयास था।
अथवा, किसी दिन एक शिष्या ने ................................................................ मिला है, लुंगिया पे नाहीं।
प्रश्न 19. कोविड-19 के विषय पर शिक्षक और विद्यार्थी के बीच संवाद लिखिए।
अथवा, रेनाल्ड पेंसिल के लिए एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए—
धन्य तुम, माँ भी तुम्हारी धन्य ! ................................................................ मुझे लगती बड़ी ही छविमान!
अथवा, हमारैं हरि हारिल की लकरी ।................................................................ जिनके मन चकरी।।
प्रश्न 21. माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल को दसवीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूची की द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु एक आवेदन पत्र लिखिए।
अथवा, समय के सदुपयोग पर बल देते हुए छोटे भाई को पत्र लिखिए।
प्रश्न 22. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए—
(1) वृक्षों का महत्व, (2) कम्प्यूटर आज की आवश्यकता, (3) विज्ञान और मानव, (4) जल ही जीवन है।
प्रश्न 23. निम्नलिखित अपठित गद्यांश/काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए—
श्रम-साधना करने वाले को ................................................................ अतः परिश्रमी बनो।
प्रश्न—(1) 'श्रम' का पर्यायवाची शब्द लिखिए। (2) श्रम को सफलता का मूलमंत्र क्यों कहा गया है? (3) उपरोक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
अथवा, हरि अपने आंगन कछु गावत ।..................................................................ही देखत भावत।
प्रश्न—(1) श्रीकृष्ण के हाथ में क्या है ? (2) श्रीकृष्ण किसको मक्खन खिलाना चाहते हैं ? (3) उपरोक्त पद्यांश में कौन-सा रस है ?
Comments
Post a Comment