कक्षा 10वीं हिंदी अर्द्धवार्षिक पेपर सॉल्यूशन 2026 एमपी बोर्ड, Class 10th Hindi half yearly exam paper solution 2026 MP Board

अर्द्धवार्षिक परीक्षा-2026
कक्षा - 10वीं
विषय - हिन्दी
समय : 3 घण्टे पूर्णांक : 75
निर्देश—
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। जिसमें सही विकल्प, रिक्त स्थान, सही जोड़ी, एक वाक्य में उत्तर, सत्य / असत्य संबंधी प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के 6 अंक निर्धारित हैं।
(iii) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक के लिए 2-2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 30 शब्द है।
(iv) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 3-3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 75 शब्द है।
(v) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 4-4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 120 शब्द है।
(vi) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कीजिए—
1. छायावाद के प्रवर्तक हैं—
(a) जयशंकर प्रसाद (b) सुमित्रानन्दन पंत
(c) महादेवी शर्मा (d) प्रेमचंद।
2. उत्साह नामक स्थायी भाव से जागृत होता है—
(a) रौद्र रस (b) वीर रस
(c) शृंगार रस (d) हास्य रस।
3. संधि कहते हैं—
(a) दो शब्दों का मेल (b) दो वाक्यों का मेल
(c) दो वर्णों का मेल (d) इनमें से कोई नहीं।
4. अमीरुद्दीन का जन्म हुआ था—
(a) डुमराँव गाँव (b) धुनुआ गाँव
(c) दौलतपुर (d) दिल्ली।
5. 'अट नहीं रही है' कविता में किसकी बात हो रही है—
(a) माघ (b) कार्तिक
(c) सावन (d) फागुन।
6. गोपियों ने कृष्ण के अनुसार अब क्या पढ़ लिया है—
(a) योग सन्देश (b) विरह
(c) राजनीति (d) धर्म।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
1. संगतकार कविता के कवि ........................ हैं। (मंगलेश डबराल/नागार्जुन)
2. नागार्जुन ने ........................ धर्म स्वीकार किया। (हिन्दू/बौद्ध)
3. 'चिता के फूल' के लेखक ........................ हैं। (रामवृक्ष बेनीपुरी/स्वयं प्रकाश)
4. जापान में हिरोशिमा पर ........................बम गिरा। (अणु/परमाणु)
5. पहाड़ी कुत्ते सिर्फ ........................ रात में ही भौंकते हैं। (अमावस्या/पूर्णिमा)
6. जिजीविषा का शाब्दिक अर्थ ........................ है। (जीने की इच्छा/पाने की इच्छा)
प्रश्न 3. सही जोड़ियाँ बनाइए—
( अ )( ब )
1. संधि(a) गोदान
2. नीलकमल(b) अर्ध सम मात्रिक छन्द
3. प्रेमचन्द(c) युद्ध करना
4. दोहा(d) कामायनी
5. मानवीकरण अलंकार(e) दो वर्णों का मेल
6. लोहा लेना(f) अपना काम बनाना
(g) कर्मधारय समास
(h) प्रकृति में मानव की छाया।
प्रश्न 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए—
1. शिव धनुष टूटने पर कौन क्रोधित हुए ?
2. मन्नू भंडारी ने अपनी माँ की तुलना किससे की है ?
3. गारड फिल्म की शूटिंग कहाँ हुई थी ?
4. कन्धे से सिर तक बनी मूर्ति को क्या कहते हैं ?
5. शब्द शक्ति कितने प्रकार की होती है ?
6. मुक्त छन्द के प्रवर्तक कौन हैं ?
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य/असत्य चुनकर लिखिए—
1. ब्रज भाषा सूरदास जी की काव्य भाषा है।
2. बिस्मिल्ला खाँ को भारत-रत्न पुरस्कार दिया गया है।
3. कार्तिक आते ही बालगोबिन भगत प्रभाती गाते थे।
4. कविता के अनुसार फसल सूरज की किरणों का रूपान्तरण है।
5. वीर रस का स्थायी भाव क्रोध है।
6. अर्थ के आधार पर वाक्य के दो भेद हैं।
प्रश्न 6. उद्धव के व्यवहार की तुलना किससे की गई है ?
अथवा, रेखाचित्र और संस्मरण में दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 7. 'बालगोबिन भगत' पाठ में किन सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार किया गया है ?
अथवा, मन्नू भंडारी के पिता रसोईघर को भटियार खाना कहकर क्यों बुलाते थे ?
प्रश्न 8. गद्य की प्रमुख विधाएँ कौन-कौन सी हैं नाम लिखिए।
अथवा, नाटक और एकांकी में कोई तीन अंतर लिखिए।
प्रश्न 9. निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य वाक्य में बदलकर लिखिए—
(i) शशांक पुस्तक पढ़ता है। (ii) रमेश पतंग उड़ा रहा है।
अथवा, निम्नांकित शब्दों के संधि विच्छेद कर संधि का व्यय लिखिए—
(i) नीलांबर, (ii) सप्तऋषि।
प्रश्न 10. हिरोशिमा जाने पर लेखक को प्रत्यक्ष क्या अनुभव हुआ ?
अथवा, भारत का स्विट्जरलैण्ड किसे कहा गया है ? और क्यों ?
प्रश्न 11. छायावादी कविता की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
अथवा, रीतिकालीन कविता की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 12. तुलसीदास अथवा जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएँ निम्नांकित बिन्दुओं के अंतर्गत लिखिए—
(i) दो रचनाएँ, (ii) भावपक्ष / कलापक्ष।
प्रश्न 13. कवि ने छोटे बच्चे की मुस्कान देखकर क्या कल्पनाएँ की हैं ?
अथवा, गोपियों ने किन-किन उदाहरणों से उद्धव को उलाहने दिए ?
प्रश्न 14. पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की विशेषताएँ लिखिए।
अथवा, कवि की आँख फागुन की सुन्दरता से क्यों नहीं हट रही है ?
प्रश्न 15. दो खण्डकाव्यों के नाम लिखकर उनके रचनाकारों के नाम लिखिए।
अथवा, हास्य रस की परिभाषा एवं एक उदाहरण लिखिए।
प्रश्न 16. छन्द के कितने अंग होते हैं ? नाम लिखिए।
अथवा, उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा देकर एक उदाहरण भी लिखिए।
प्रश्न 17. मन्नू भंडारी अथवा रामवृक्ष बेनीपुरी का जीवन परिचय निम्नांकित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए—
(i) दो रचनाएँ, (ii) भाषा शैली।
प्रश्न 18. निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए—
ठाली बैठे, कल्पना करते रहने ................................................................ सफ़ेदपोश के सामने खीरा कैसे खाएँ ?
अथवा, पिताजी का ध्यान भी पहली बार ................................................................ क्षमता और प्रतिभा को भट्ठी में झोंकना था।
प्रश्न 19. म. प्र. पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा, 'प्लास्टिक मुक्त भारत' विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए—
ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी । ................................................................हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी।
अथवा, फसल क्या है ?................................................................सिमटा हुआ संकोच है हवा की थिरकन का।
प्रश्न 21. शाला शुल्क माफी के लिए, आर्थिक कारण बताते हुए, अपने प्राचार्य को एक आवेदन पत्र लिखिए।
अथवा, विद्यालय के वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की जानकारी देते हुए अपने छोटे भाई को वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए पत्र लिखिए।
प्रश्न 22. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए —
(1) जीवन में खेलों का महत्व, (2) प्रदूषण: एक अभिशाप, (3) विज्ञान: मानव जीवन में उपयोगी, (4) साहित्य और समाज।
प्रश्न 23. निम्नलिखित अपठित गद्यांश/काव्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए—
विपदाओं से मुझे बचाओ, ................................................................तो भी मन में न मानूँ क्षय !
प्रश्न—(1) कविता में ईश्वर के अलावा कवि किस पर भरोसा कर रहा है? (2) ईश्वर के लिए किस सम्बोधन का प्रयोग किया गया है ? (3) यह प्रार्थना अन्य प्रार्थना गीतों से अलग क्यों लगती है ?
अथवा, राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्य है ..................................................................मार्ग पर बढ़ चलेगा।
प्रश्न—(1) राष्ट्र के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है ? (2) 'राष्ट्र' शब्द के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए। (3) गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
कक्षा 10वीं हिंदी अर्द्धवार्षिक पेपर सॉल्यूशन 2026 एमपी बोर्ड, Class 10th Hindi half yearly exam paper solution 2026 MP Board

Comments