Mains Education App
Roll........................
एमपी त्रैमासिक परीक्षा - 2026
कक्षा - 9वीं
विषय - विज्ञान (Science)
निर्देश -
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक के लिए एक अंक निर्धारित है, कुल प्रश्न 30 हैं।
(iii) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक आवंटित हैं। (शब्द सीमा 30)
(iv) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक आवंटित हैं। (शब्द सीमा 75)
(v) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक आवंटित हैं। (शब्द सीमा 120)
(vi) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक आन्तरिक विकल्प दिए गए हैं।
(vii) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
(viii) जहाँ आवश्यक हो स्पष्ट एवं नामांकित चित्र बनाइए।
1. सही विकल्प चुनकर लिखिए - 1 x 6 = 6
(i) द्रव धातु का नाम है -
(a) सोडियम,
(b) पारा,
(c) आयोडीन,
(d) चाँदी।
(ii) विलयन के बड़े अवयव को कहते हैं -
(a) विलेय,
(b) अविलेय,
(c) विलायक,
(d) विलयन।
(iii) कार्बन का परमाणु द्रव्यमान (u) होता है -
(a) 12,
(b) 14,
(c) 16,
(d) 23.
(iv) परमाणु के नाभिक की खोज किसने की थी ?
(a) जे. जे. थॉमसन,
(b) नील्स बोर,
(c) रदरफोर्ड,
(d) जे. चैडविक।
(v) गुणसूत्र इनसे बने होते हैं -
(a) DNA,
(b) प्रोटीन,
(c) DNA एवं प्रोटीन,
(d) RNA.
(vi) पौधों में जल एवं खनिज का संवहन होता है -
(a) फ्लोएम द्वारा,
(b) मृदूतक द्वारा,
(c) जाइलम द्वारा,
(d) उक्त सभी के द्वारा।
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 1 x 6 = 6
(i) ........................ प्रारम्भिक बिन्दु और अन्तिम बिन्दु के बीच न्यूनतम दूरी को कहते हैं।
(ii) प्रत्येक क्रिया में ........................ तथा विपरीत प्रतिक्रिया होती है।
(iii) प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले प्रणोद को ........................ कहते हैं।
(iv) प्रत्येक निकाय की कुल ऊर्जा सदैव ........................ रहती है।
(v) तरंग वेग = आवृत्ति x ........................ ।
(vi) ........................ व्यावसायिक रूप से तैयार पादप पोषक है।
3. सत्य/असत्य कथन छाँटिए - 1 x 6 = 6
(i) द्रवों का निश्चित आयतन एवं निश्चित आकार होता है।
(ii) मिश्रण का निश्चित गलनांक होता है।
(iii) परमाणु सदैव स्वतन्त्र अवस्था में रहता है।
(iv) संयोजकता परमाणु की संयोजन शक्ति है।
(v) कोशिका की खोज ल्यूवेनहॉक ने की थी।
(vi) त्वरण एक वस्तु की प्रति इकाई समय में वेग परिवर्तन की माप है।
4. सही जोड़ी बनाइए - 1 x 6 = 6
| स्तम्भ 'अ' |
स्तम्भ 'ब' |
| (i) दूध की शुद्धता की जाँच |
(a) अधातु |
| (ii) कार्य करने की क्षमता |
(b) केल्विन |
| (iii) अधिकतम सहनीय ध्वनि |
(c) पारथेनियम |
| (iv) गाजर घास |
(d) 120 dB |
| (v) ताप का मात्रक |
(e) ऊर्जा |
| (vi) ब्रोमीन |
(f) लैक्टोमीटर |
5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए - 1 x 6 = 6
(i) सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र लिखिए।
(ii) इलेक्ट्रॉन पर आवेश कितना होता है ?
(iii) किस कोशिकांग को आत्महत्या करने वाली थैली (सुसाइड बैग) कहते हैं ?
(iv) बल का S.I. मात्रक लिखिए।
(v) चमगादड़ उड़ते समय किस प्रकार की तरंगें पैदा करती है ?
(vi) दो या दो से अधिक फसलों को निश्चित कतार पैटर्न में उगाने को क्या कहते हैं ?
Comments
Post a Comment