निबंध लेखन - कम्प्यूटर मानव जीवन की आवश्यकता। वर्तमान समय में Computer का महत्व एवं सीमाएँ

कंप्यूटर एक मानव जीवन की आवश्यकता
2. कम्प्यूटर एक मानव जीवन की आवश्यकता (म. प्र. 2022)
“किसमें इतनी शक्ति, साथ जो कदम रख सके।
गति न पवन की भी, जो मुझसे होड़ कर सके।।”
प्रस्तावना— आज का नाम मानव तकनीकी के क्षेत्र में चमत्कारों के लिए बेतहाशा व्याकुल है। हर क्षण उसकी यही इच्छा रहती है। इस क्षेत्र में नये रिकॉर्ड किस प्रकार स्थापित किये जायें। आजकल संस्थाओं तथा उद्योग धन्धों में कम्प्यूटर का प्रयोग विशाल पैमाने पर हो रहा है। ये एक प्रकार से मानव के मस्तिष्क का ही रूप है।
कम्प्यूटर का विकास एवं इतिहास— यह बात 1000 ई. पू. की है जब जापान में ऐबेकस नामक यंत्र तैयार किया गया। इसके माध्यम से गणित के प्रश्नों को हल किया जाता था। फ्रांस में एक प्रतिभाशाली युवक का जन्म हुआ जिसका नाम ब्लेन पैसकल था। इसने 1673 ई. में कम्प्यूटर को बनाकर तैयार किया। इस कम्प्यूटर से छोटे-छोटे पहिए सम्बद्ध थे।
आधुनिक कम्प्यूटर का आविष्कार इंग्लैण्ड के चार्ल्स बैबेज ने किया। वह बहुत ही कुशल गणितज्ञ था। उन्होंने यह कार्य सन् 1833 में सम्पन्न किया। कम्प्यूटर की लोकप्रियता एवं दूरगामी परिणामों से प्रभावित होकर भारत सरकार ने भी सन् 1965 में इसको मँगाया। उस समय इसका मूल्य बहुत अधिक था। सन् 1985 में निजी कम्प्यूटर का आगमन हुआ जो बहुत ही महँगा साबित हुआ। सौभाग्यवश सन् 1986 में पूर्व में लगभग आधे मूल्य में इसका आयात किया गया। अब इसका उपयोग शिक्षा क्षेत्र में भी व्यापक एक विशाल पैमाने पर किया जा रहा है।
कम्प्यूटर क्या है? — कम्प्यूटर एक यान्त्रिक मस्तिष्क है जिनसे अनेक प्रकार की गणित विषयक सूत्रों एवं तथ्यों का संचालन कार्यक्रम पहले से ही सम्पादित कर देना पड़ता है। कम्प्यूटर बहुत ही अल्पावधि में गणना करके तथ्यों को नेत्रपटल के साथ समक्ष उपस्थित कर देता है।
कम्प्यूटर के उपयोग— औद्योगिक क्षेत्र में मशीनों तथा कारखानों को संचालन करने के लिए कम्प्यूटर को प्रयोग में लाया जा रहा है। सूचना एवं समाचार भेजने के संदर्भ में भी कम्प्यूटर महती सेवा कर रहा है। कम्प्यूटर नेटवर्क के द्वारा विश्व भर के नगर एक दूसरे से परिवार की भाँति जुड़ गये हैं।
बैंकों में हिसाब-किताब के लिए कम्प्यूटर का पर्याप्त मात्रा में प्रयोग हो रहा है।
आज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कम्प्यूटर बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है। इसके द्वारा अंतरिक्ष के विशाल पैमाने पर चित्र एकत्र किये जाते हैं। इससे वायुयानों तथा रेलों में आरक्षण किया जा रहा है। चिकित्सा हो या युद्ध का मैदान हो एवं मौसम विषयक जानकारी हासिल करनी हो।
कम्प्यूटर से खतरा— धीरे-धीरे हर क्षेत्र में कम्प्यूटर आवश्यक हो जायेगा। भारत में एक प्रकार से कम्प्यूटर युग का ही आगमन हो रहा है। यह एक प्रकार से मानव के लिए एक खतरा है। कम्प्यूटर सैकड़ों मनुष्यों का कार्य अकेले ही पूरा करके सैकड़ों मानवों के पेट पर लात मार रहा है। यह देश पर, धरती पर बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर रहा है।
सदुपयोग— कम्प्यूटर का प्रयोग कीजिए, परंतु सावधानी से। इसे स्वामी न समझकर सेवक रूप में अंगकार कीजिए। इसके ऊपर सीमा से अधिक निर्भर रहना मानव मस्तिष्क की अवहेलना करना है। इस देश पर स्वामी विवेकानंद, दयानंद सरस्वती तथा स्वामी रामतीर्थ जैसे महान मनीषी जन्म धारण कर चुके हैं, जिनके समक्ष कम्प्यूटर कहीं भी नहीं ठहरता है।
उपसंहार— आशा है कम्प्यूटर के प्रयोग में भारत तकनीकी, औद्योगिक एवं वैज्ञानिक क्षेत्र में प्रविष्ट होकर नये प्रयोग युग का सूत्रपात करेगा। आज जो विकसित राष्ट्र अपनी प्रगतिशीलता एवं समृद्धि का राग अलाप रहे हैं उनके साथ भारत अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर उच्च स्वर में घोषणा करेगा।
“मानस सबसे बड़ा रहेगा,
सबसे ऊँची लिए पताका,
सदा हिमालय खड़ा रहेगा।”

सभी कक्षाओं के सम्पूर्ण नोट्स, मॉडल पेपर्स एवं वीडियो लेक्चर्स के लिए अभी ऐप डाउनलोड करें:

Mains Education App डाउनलोड करें

Comments