कक्षा 9वीं विज्ञान त्रैमासिक पेपर सॉल्यूशन 11 सितम्बर 2026 एमपी बोर्ड

Mains Education App
Roll........................
एमपी त्रैमासिक परीक्षा - 2026
कक्षा - 9वीं
विषय - विज्ञान (Science)
समय : 3 घण्टा ] [ पूर्णांक : 75

निर्देश -
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक के लिए एक अंक निर्धारित है, कुल प्रश्न 30 हैं।
(iii) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक आवंटित हैं। (शब्द सीमा 30)
(iv) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक आवंटित हैं। (शब्द सीमा 75)
(v) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक आवंटित हैं। (शब्द सीमा 120)
(vi) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक आन्तरिक विकल्प दिए गए हैं।
(vii) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
(viii) जहाँ आवश्यक हो स्पष्ट एवं नामांकित चित्र बनाइए।
1. सही विकल्प चुनकर लिखिए - 8 x 1 = 8
(i) मैग्नीशियम क्लोराइड का सूत्र है -
(a) MgCl2,
(b) Mg2Cl2,
(c) MgCl2O,
(d) MgOCl2.
(ii) इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की ?
(a) जे. जे. थामसन,
(b) गोल्डस्टीन,
(c) डाल्टन,
(d) रदरफोर्ड।
(iii) डी. एन. ए. के क्रियात्मक खण्ड को कहते हैं -
(a) जीन,
(b) गुणसूत्र,
(c) क्रोमेटिन,
(d) इनमें से कोई नहीं।
(iv) तन्त्रिका तन्त्र की कार्यात्मक इकाई है -
(a) न्यूरॉन,
(b) न्यूट्रॉन,
(c) वृक्क,
(d) एक्सॉन।
(v) "द ओरिजन ऑफ स्पीशीज" पुस्तक के लेखक हैं -
(a) चार्ल्स डार्विन,
(b) लीनियस,
(c) हैकल,
(d) ह्विटेकर।
(vi) खरपतवार के उदाहरण हैं -
(a) गोखरू,
(b) गाजरघास,
(c) मोथा,
(d) ये सभी।
(vii) गुरुत्वाकर्षण नियम किसने दिया ?
(a) न्यूटन,
(b) केपलर,
(c) पास्कल,
(d) गैलीलियो।
(viii) कार्य का S.I. मात्रक है -
(a) जूल,
(b) अर्ग,
(c) वाट,
(d) न्यूटन।
2. रिक्त स्थानों में सही विकल्प चुनकर लिखिए - 8 x 1 = 8
(i) बर्फ का गलनांक ........................ K होता है। (273/373/270)
(ii) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया में परिक्षेपण माध्यम ........................ होता है। (ठोस/द्रव/गैस)
(iii) क्लोरीन का परमाणु द्रव्यमान ........................ है। (34/35.5/36)
(iv) कैनाल किरणों की खोज ........................ द्वारा की गई। (गोल्डस्टीन/रदरफोर्ड/चैडविक)
(v) हमारे शरीर में गति के लिए ........................ ऊतक उत्तरदायी है। (तन्त्रिका/पेशीय/संयोजी)
(vi) पादप जगत का उभयचर ........................ वर्ग के पौधों को कहा जाता है। (ब्रायोफाइटा/टेरिडोफाइटा/थैलोफाइटा)
(vii) प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले प्रणोद को ........................ कहते हैं। (बल/दाब/भार)
(viii) कार्य = बल × ........................ । (क्षेत्रफल/दाब/विस्थापन)
3. सही जोड़ियाँ बनाकर लिखिए - 8 x 1 = 8
स्तम्भ 'अ' स्तम्भ 'ब'
(i) अमोनियम सल्फेट (a) ऐच्छिक पेशी
(ii) प्रोटियम और ड्यूटीरियम (b) रॉबर्ट हुक
(iii) कोशिका (c) समस्थानिक
(iv) रेखित पेशी (d) (NH4)2SO4
(v) बल का मात्रक (e) अनुदैर्ध्य तरंगें
(vi) कार्य करने की क्षमता (f) एड्स
(vii) ध्वनि (g) ऊर्जा
(viii) लैंगिक रोग (h) न्यूटन
4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए - 8 x 1 = 8
(i) मक्खन में परिक्षेपण अवस्था क्या है ?
(ii) स्थिर अनुपात का नियम किसने प्रस्तुत किया ?
(iii) जीवन की मूलभूत इकाई क्या है ?
(iv) जन्तु जगत के सबसे बड़े संघ का नाम लिखिए।
(v) अल्ट्रासोनोग्राफी के लिए किन तरंगों का उपयोग किया जाता है ?
(vi) एक संक्रामक रोग का नाम लिखिए।
(vii) उस कम्पोस्ट का नाम लिखिए जिसका निर्माण केंचुए की सहायता से किया जाता है।
(viii) एक गाड़ी का ओडोमीटर क्या मापता है ?

Comments