Mains Education - Class 12th Hindi Model Paper 2026 (2026-27 Session)
MAINS EDUCATION
कक्षा - 12वीं | विषय - हिन्दी (माध्यमिक शिक्षा मण्डल - 2024 मॉडल पेपर)
सत्र: 2026-27 | अभ्यास हेतु सम्पूर्ण हल सहित प्रश्न पत्र
निर्देश :-
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित है (शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित है (शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित है (शब्द सीमा लगभग 120 शब्द)।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1 x 6 = 6)
i. 'छोटा मेरा खेत' कविता का हिंदी में रूपांतरण किया है -
| (क) भोला भाई पटेल | (ख) उमाशंकर जोशी |
| (ग) आलोक धन्वा | (घ) केशवभाई पटेल |
ii. कवित्त के प्रत्येक चरण में वर्ण होते हैं -
| (क) 31 | (ख) 33 |
| (ग) 36 | (घ) 28 |
iii. 'बाणभट्ट की आत्मकथा' उपन्यास के लेखक हैं -
| (क) हजारी प्रसाद द्विवेदी | (ख) प्रेमचंद |
| (ग) यशपाल | (घ) महावीर प्रसाद द्विवेदी |
iv. वह शब्द जो क्षेत्र विशेष में बोले जाते हैं, वे कहलाते हैं -
| (क) देशज शब्द | (ख) तकनीकी शब्द |
| (ग) क्षेत्रीय शब्द | (घ) यौगिक शब्द |
v. कहानी का शीर्षक 'जूझ' का अर्थ है -
| (क) मेहनत | (ख) कठिनाई |
| (ग) चालाकी | (घ) संघर्ष |
vi. संवाददाताओं के बीच काम का विभाजन कहलाता है -
| (क) लाइव | (ख) बीट |
| (ग) बाइट | (घ) रिपोर्टिंग |
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए - (1 x 7 = 7)
i. रघुवीर सहाय की कविता 'कैमरे में बंद अपाहिज' उनके ........................................ काव्य संग्रह की है। (सीढ़ियों पर धूप में / लोग भूल गए हैं / आत्मकथा के विरुद्ध)
ii. 'लक्ष्मण-मूर्चा और राम का विलाप' ................................................................ भाषा की रचना है। (ब्रज / संस्कृत / अवधि)
iii. ................................................................ अलंकार में अनिचय की स्थिति बनी रहती है। (संदेह / भ्रांतिमान / व्यतिरेक)
iv. 'शेर के बच्चों' का वास्तविक नाम ................................................................ था। (लूट्ठन सिंह / चाँद सिंह / बादल सिंह)
v. यदि आप सो जायें तो आपको आराम मिलेगा ................................................................ वाक्य है। (सरल / संयुक्त / मिश्रित)
vi. यशोधर बाबू मूलतः ................................................................ के रहने वाले थे। (कुमाऊँ / आगरा / मेरठ)
vii. समाचार लेखन की ................................................................ शैली होती है। (सीधा पिरामिड / उल्टा पिरामिड / तिरछा पिरामिड)
3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए - (1 x 6 = 6)
i. 'पतंग' कविता में बाल सुलभ इच्छाओं एवं उमंगों का सुंदर चित्रण किया गया है।
ii. सुदामा चरित्र महाकाव्य है।
iii. 'कनुप्रिया' धर्मवीर भारती का कविता संग्रह है।
iv. 'उसने मेरे को कुछ नहीं कहा' शुद्ध वाक्य है।
v. मिश्र और सुमेर में चकमक और लकड़ी के उपकरण प्रयोग किए जाते थे।
vi. रेडियो और टीवी की भाषा में कठिन शब्दों की बहुलता होती है।
4. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए - (1 x 6 = 6)
| स्तम्भ (अ) | स्तम्भ (ब) |
| i. रुबाइयाँ | (क) प्रश्नवाचक वाक्य |
| ii. क्रोध | (ख) वीर रस |
| iii. खरीदने की शक्ति | (ग) नाटक |
| iv. वह कहाँ गया ? | (घ) फिराक गोरखपुरी |
| v. सात सौ कुएं | (ङ) परचेजिंग पावर |
| vi. अभिनेयता | (च) रौद्र रस |
| (छ) सिंधु घाटी सभ्यता |
| (ज) आज्ञावाचक वाक्य |
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए - (1 x 7 = 7)
i. तुलसीदास जी ने रावण की तुलना किससे की है ?
ii. जब किसी पद में उपमान का उपमेय में अंगों सहित आरोप किया जाता है, तो कौन सा अलंकार होता है ?
iii. बाजार दर्शन पाठ के लेखक कौन हैं ?
iv. भक्तिन के पिता का नाम क्या था ?
v. मुहावरा 'पेट पूजा करना' का क्या अर्थ है ?
vi. आनंद यादव की कक्षा के मॉनिटर का क्या नाम था ?
vii. अपने प्रदेश के कोई दो लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्रों के नाम लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 2 अंक)
6. छायावाद और रहस्यवाद में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
भक्तिकालीन काव्य की चार विशेषताएँ लिखिए।
7. वानरों की व्याकुलता के दो कारण लिखिए। (2)
अथवा
सूर्योदय से पूर्व आकाश में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं? 'उषा' कविता के आधार पर लिखिए।
8. "हम समर्थ शक्तिवान और हम एक दुर्बल को लाएंगे" पंक्ति किस रचना की है, इसमें कवि ने क्या व्यंग्य किया है? प्रस्तुत रचना में कौन सा रस है? (2)
अथवा
'भाषा को सहूलियत' से बरतने से क्या अभिप्राय है? लिखिए। इसमें काव्यगत विशेषताएँ लिखिए।
9. 'रोमांचक शरीर का संगीत' का जीवन की लय से क्या संबंध है? यह रचना काव्य की कौन सी विशेषता प्रदर्शित करती है? (2)
अथवा
'दिन जल्दी-जल्दी ढलता है' की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है? प्रस्तुत रचना में कौन सा अलंकार है? और क्यों?
10. भारतेंदु युग की दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
द्विवेदीयुगीन गद्य की दो विशेषताएँ लिखिए।
11. पहलवान लुट्टन सिंह की कीर्ति दूर-दूर तक कैसे फैल गई? (2)
अथवा
इन्द्र सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती है?
12. निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तन कीजिए - (2)
(i) राधिका मुझे पानी पीना है। (प्रश्नवाचक वाक्य)
(ii) पुलिस के आते ही चोर भाग गए। (संयुक्त वाक्य)
अथवा
निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तन कीजिए -
(i) मैंने अनेक स्थान देखे।
(ii) वह भाग्यवान स्त्री है।
13. "चरित्र की महत्ता" अथवा "अनुशासन सफलता का प्रथम पायदान" का भाव पल्लवन कर लिखिए। (2)
अथवा
श्रेष्ठ विज्ञापन लेखन के कोई चार गुण लिखिए।
14. यशोधर बाबू अपने ही परिवार में अप्रसांगिक हो जाते हैं? स्पष्ट कर लिखिए। (2)
अथवा
जूझ कहानी में आपको किस पात्र ने सर्वाधिक प्रभावित किया और क्यों? उनकी कोई एक चारित्रिक विशेषता लिखिए।
15. इंटरनेट पत्रकारिता किसे कहते हैं? यह किस प्रकार होती है? (2)
अथवा
कहानी लेखन के उद्देश्य क्या होते हैं? अच्छी कहानी की क्या विशेषता होती है? लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक)
16. कुंवर नारायण अथवा उमाशंकर जोशी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए - (3)
(i) दो रचनाएँ (ii) भाव पक्ष, कला पक्ष
17. महादेवी वर्मा अथवा फणीश्वर नाथ रेणु का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए - (3)
(i) दो रचनाएँ (ii) भाषा-शैली
18. ही, तो, क्या शब्द क्या कहलाते हैं? इनका प्रयोग करके एक-एक वाक्य लिखिए। (3)
अथवा
"जीवन में पुस्तकों का महत्व" विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर उनके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (3)
गद्यांश: "संपूर्ण स्वच्छता तभी संभव है जब स्वच्छ भारत अभियान में सभी देशवासी अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए सम्मिलित हों, और अपने राष्ट्र को स्वच्छ बनाएँ। हमारे देश के 130 करोड़ लोग भारत माता की संतान हैं, सभी को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। स्वच्छता अभियान एक जन आंदोलन बनना चाहिए। सभी को अपने चारों ओर की सफाई स्वयं करना इससे गाँव, नगर गली-गली स्वच्छता होगी। स्वच्छता से स्वास्थ्य प्राप्त होगा। स्वास्थ्य नागरिक देश की बहुमूल्य धरोहर होते हैं। हमें पूज्य बापू का सोपान/सपना साकार करना है। भारत को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान एक प्रशंसनीय कदम है।"
प्रश्न: (i) उपयुक्त गद्यांश का सार्थक शीर्षक लिखिए। (ii) अपने गाँव नगर की स्वच्छता की जिम्मेदारी किसकी है? (iii) हमें पूज्य बापू जी का सपना कैसे साकार करना है?
अथवा
काव्यांश: "आ रही हिमालय से पुकार,
है उदधि गरजता बार-बार,
प्राची, पश्चिम, भू-नभ-अपार,
सब पूछ रहे हैं दिक्-दिगंत,
वीरों का कैसा हो बसंत?"
प्रश्न: (i) उपर्युक्त काव्य पंक्तियों का सार्थक शीर्षक लिखिए। (ii) उदधि का अर्थ लिखिए, इस रचना में कौन सा रस है? (iii) उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-कौन से अलंकार हैं? लिखिए।
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 4 अंक)
20. निम्नलिखित पदांश का संदर्भ, प्रसंग एवं काव्य सौंदर्य सहित भावार्थ लिखिए - (4)
"नील जल में या किसी की
गौर झिलमिल देह
जैसे हिल रही हो,
और ...................
जादू टूटता है इस उषा का अब
सूर्योदय हो रहा है।"
अथवा
"रक्षाबंधन की सुबह रस की पुतली
छायी है घटा गगन की हल्की-हल्की
बिजली की तरह चमक रहे हैं लच्छे
भाई के है बाँधती चमकती राखी।"
21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग एवं विशेष सहित व्याख्या लिखिए - (4)
"पानी की आशा पर जैसे सारा जीवन आकर टिक गया हो। बस एक बात मेरी समझ में नहीं आती थी कि जब चारों ओर पानी की इतनी कमी है तो लोग घर में इतनी कठिनाई से इकट्ठा करके रखा हुआ पानी बाल्टी भर-भर कर इन पर क्यों फेंकते हैं? कैसी निर्मम बर्बादी है पानी की। देश की कितनी क्षति होती है इस तरह के अंधविश्वासों से। कौन कहता है इन्हें इंद्र की सेना..."
अथवा
"सेवक-धर्म में हनुमान जी से स्पर्धा करने वाली भक्तिन किसी अंदु की पुत्री न होकर एक अनाम धन्या गोपीडा की कन्या है - नाम है लक्ष्मिन अर्थात् लक्ष्मी। पर जैसे मेरे नाम की विशालता मेरे लिए दुर्बल है, वैसे ही लक्ष्मी की समृद्धि भक्तिन के कपाल की कुंचित रेखाओं में नहीं बँध सकी। वैसे तो जीवन में प्रायः सभी को अपने-अपने नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है।"
22. अपने क्षेत्र के नगर-निगम अधिकारी को नियमित जलपूर्ति करवाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)
अथवा
अपनी छोटी बहन को पत्र लिखकर मोबाइल फोन का सीमित प्रयोग किस प्रकार करना है समझाकर लिखिए।
23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा बनाकर निबंध लिखिए - (4)
(i) जीवन में अनुशासन का महत्व (ii) पर्यावरण प्रदूषण समस्या और समाधान (iii) मेरे प्रिय कवि (iv) शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का अनुप्रयोग (v) स्वस्थ जीवन हेतु खेलों का महत्व (vi) अंतरिक्ष में भारत के कदम (vii) पराधीन सपनेहु सुख नाहीं।
📲 Play Store से Download करें - Mains Education App | MP Board Class 10th & 12th Complete Notes & Model Papers उपलब्ध हैं! सफलता आपके कदमों में।
Comments
Post a Comment