Class 12th Hindi Modal Paper 2027 MP Board pdf

MAINS EDUCATION

हायर सेकेण्डरी परीक्षा - 2026 (Higher Secondary Examination-2026)

विषय - हिन्दी (Subject - Hindi) | अभ्यास प्रश्न पत्र
कुल प्रश्न: 23
मुद्रित पृष्ठ: 5
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 80

निर्देश :-

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं।
  4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।
  5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।
  6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
  7. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

Mains Education App पर सभी नोट्स उपलब्ध हैं!

कक्षा 10वीं एवं 12वीं MP Board के संपूर्ण नोट्स और मॉडल पेपर डाउनलोड करें। सफलता आपके कदम चूमेगी!

Download Mains Education App
1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1×6=6)
i. 'कविता एक उड़ान है' कवि ने किसके बहाने कहा है?
(अ) पतंग के    (ब) चिड़िया के    (स) बच्चों के    (द) फूलों के
ii. काव्य में जहाँ उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताया जाता है, वहाँ अलंकार होता है-
(अ) संदेह    (ब) विरोधाभास    (स) भ्रांतिमान    (द) व्यतिरेक
iii. सेवक धर्म में भक्तिन स्पर्धा करती है-
(अ) लक्ष्मण से    (ब) अंगद से    (स) सुग्रीव से    (द) हनुमान से
iv. निम्नलिखित शब्दों में से विज्ञान संबंधी तकनीकी शब्द नहीं है-
(अ) नाभिक    (ब) त्वरण    (स) पर्यवेक्षक    (द) गुरुत्वाकर्षण
v. यशोधर बाबू का तीसरा बेटा स्कॉलरशिप लेकर चला गया था-
(अ) अमरीका    (ब) इंग्लैड    (स) जापान    (द) रूस
vi. आमतौर पर रेडियो नाटक की अवधि होती है-
(अ) 10-20 मिनिट    (ब) 15-30 मिनिट    (स) 20-40 मिनिट    (द) 40-60 मिनिट
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए - (1×6=6)
i. सबसे तेज बौछारें गयीं....................... गया। (सावन / भादों)
ii. ओज गुण ....................... में पाया जाता है। (वीर रस / करुण रस)
iii. ऋषि - मुनियों ने ....................... को सबसे ऊँचा स्थान दिया है। (दया / दान)
iv. 'पेट में चूहे कूद रहे हैं' वाक्य में ....................... शब्द शक्ति है। (लक्षणा / व्यंजना)
v. राखालदास बनर्जी मुअनजोदड़ो ....................... में आए। (1922 / 1924)
vi. ....................... कविता का अनिवार्य तत्त्व है। (छंद / वाक्य)
3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए - (1×6=6)
i. जिद्आया बालक आँगन में ठुनक रहा है। (________)
ii. सोरठा एक वर्णिक छन्द है। (________)
iii. शेर के बच्चे का असल नाम चाँद सिंह था। (________)
iv. 'हँसना-रोना' पूर्ण पुनरुक्त शब्द युग्म का उदाहरण है। (________)
v. वसंत पाटील नाम का लड़का शरीर से दुबला-पतला था। (________)
vi. पत्रकारिता जल्दी में लिखा गया साहित्य है। (________)
4. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए - (1×7=7)
स्तम्भ (अ) स्तम्भ (ब)
i. 'कबीर सम्मान'(क) प्रयोगवाद
ii. नये बिम्ब, नये प्रतीक(ख) शमशेरबहादुर सिंह
iii. स्मृति की रेखाएँ(ग) अनुभाव
iv. आश्रय की बाह्य शारीरिक चेष्टाएँ(घ) भक्तिन
v. शुभकामनाएँ, आशीर्वाद(च) शब्दों का स्थायित्व
vi. मुद्रित माध्यमों की विशेषता(छ) लक्ष्मी - नारायण
vii. असीक के फूल(ज) इच्छावाचक वाक्य
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए - (1×7=7)
i. रघुवीर सहाय किस तार सप्तक के कवि हैं?
ii. पंडितराज जगन्नाथ के अनुसार काव्य की परिभाषा लिखिए।
iii. 'मूकनायक' 'जनता' पत्रिका के संपादक का नाम लिखिए।
iv. हिन्दी गद्य का जनक किसे माना गया है?
v. 'जूझ' उपन्यास के हिन्दी अनुवादक का नाम लिखिए।
vi. नाट्यशास्त्र के अनुसार नाटक का शरीर किसे कहा गया?
vii. 'पानी-पानी होना' मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए।
खण्ड - ब (लघु उत्तरीय प्रश्न - प्रत्येक 2 अंक)
6. रीतिकाल की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
नई कविता की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
7. दिशाओं को मृदंग की तरह बजाने से क्या तात्पर्य है? (2)
अथवा
भाषा को सहूलियत से बरतने से क्या अभिप्राय है?
8. सांगरूपक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
मुक्तक काव्य की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
9. सवैया छंद किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
बिंब विधान किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
10. रेखाचित्र एवं संस्मरण में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
नाटक एवं एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए।
11. 'भक्तिन की कहानी अधूरी है' लेखिका महादेवी ने ऐसा क्यों कहा है? (2)
अथवा
लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत क्यों कहा है?
12. मुहावरे एवं लोकोक्ति में दो प्रमुख अंतर लिखिए। (2)
अथवा
राष्ट्रभाषा एवं राजभाषा में दो प्रमुख अंतर लिखिए।
13. रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम एवं उदाहरण लिखिए। (2)
अथवा
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए:
i. आपका भवदीय।      ii. राधा एक फूलों की माला बाजार से लाई।
14. मुअनजो-दड़ो की जल संस्कृति की दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
'जूझ' शीर्षक का औचित्य क्या है? लिखिए।
15. इंटरनेट की दो प्रमुख सीमाएँ लिखिए। (2)
अथवा
एक अच्छे लेखन की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
खण्ड - स (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - प्रत्येक 3 अंक)
16. सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' अथवा उमाशंकर जोशी की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए -
i. दो रचनाएँ    ii. भावपक्ष    iii. साहित्य में स्थान (3)
17. फणीश्वरनाथ रेणु अथवा धर्मवीर भारती की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए -
i. दो रचनाएँ    ii. भाषा-शैली    iii. साहित्य में स्थान (3)
18. 'युवा चरित्र' विषय पर सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए। (3)
अथवा
सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु एक विज्ञापन बनाकर लिखिए।
19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (3)

"कई लोग समझते हैं कि अनुशासन और स्वतंत्रता में विरोध है, किन्तु वास्तव में यह भ्रम है। अनुशासन द्वारा स्वतंत्रता नहीं छीनी जाती, बल्कि दूसरों की स्वतंत्रता की रक्षा होती है। सड़क पर चलने के लिये हम स्वतंत्र हैं। हमें बाईं तरफ से चलना चाहिए, किंतु चाहें तो बीच में भी चल सकते हैं। इससे हम अपने प्राण तो संकट में डालते हैं, दूसरों की स्वतंत्रता भी छीनते हैं। विद्यार्थी भारत के भावी-राष्ट्र निर्माता हैं। उन्हें अनुशासन के गुणों का अभ्यास अभी से करना चाहिए जिससे वे भारत के सच्चे सपूत कहला सकें।"

i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
ii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
iii. राष्ट्र-निर्माता का वाक्य में प्रयोग कर लिखिए।
अथवा

"कल जो हमारी सभ्यता पर थे हँसे अज्ञान से,
वे आज लज्जित हो रहे हैं अधिक अनुसंधान से।
जो आज प्रेमी हैं हमारे भक्त कल होंगे वही,
जो आज व्यर्थ विरक्त हैं अनुरक्त कल होंगे वही。
सब देश विद्या प्राप्ति को सतत यहाँ आते रहे,
सुरलोक में भी गीत ऐसे देव-गण गाते रहे-
'हैं धन्य भारतवर्षवासी धन्य भारत वर्ष है,
सुरलोक से भी सर्वथा उसका अधिक उत्कर्ष है' ।।"

i. प्रस्तुत काव्यांश का शीर्षक लिखिए।
ii. प्रस्तुत काव्यांश का भाव स्पष्ट कर लिखिए।
iii. देव-गण कैसे गीत गाते रहे हैं?
खण्ड - द (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न - प्रत्येक 4 अंक)
20. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग, काव्य सौंदर्य सहित भावार्थ लिखिए - (4)

मैं और, और जग और कहाँ का नाता,
मैं बना-बना कितने जग रोज़ मिटाता;
जग जिस पृथ्वी पर जोड़ा करता वैभव,
मैं प्रति पग से उस पृथ्वी को ठुकराता !

अथवा

धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूतु कहौ, जोलहा कहौ कोऊ ।
काहू की बेटीसों बेटा न ब्याहब, काहूकी जाति बिगार न सोऊ ।।
तुलसी सारनाम गुलामु है राम को, जाको रुचै सो कहै कछु ओऊ ।
माँगि कै खैबो, मसीत को सोइबो, लैबोंको एकु न दैबको दोऊ ।।

21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग एवं विशेष सहित व्याख्या लिखिए - (4)

Comments