- Get link
- X
- Other Apps
Class 12th Hindi Aroh Bhag Bajar Darshan Solution || कक्षा 12वीं विषय हिंदी बाजार दर्शन पाठ के संपूर्ण प्रश्न उत्तर
- Get link
- X
- Other Apps
कक्षा 12वीं - हिन्दी (आरोह)
पाठ: बाज़ार दर्शन (जैनेंद्र कुमार) - अभ्यास
1. बाज़ार का जादू चढ़ने और उतरने पर मनुष्य पर क्या-क्या असर पड़ता है?
बाज़ार का जादू चढ़ने पर मनुष्य अनावश्यक वस्तुएँ भी खरीद लेता है, उसे लगता है कि ये सब ज़रूरी हैं। जादू उतरने पर उसे अहसास होता है कि खरीदी गई वस्तुएँ आराम पहुँचाने के बजाय जीवन में बाधा डाल रही हैं।
2. बाज़ार में भगत जी के व्यक्तित्व का कौन-सा सशक्त पहलू उभरकर आता है? क्या आपकी नज़र में उनका आचरण समाज में शांति स्थापित करने में मददगार हो सकता है?
भगत जी का सशक्त पहलू उनका अपनी इच्छाओं पर पूर्ण नियंत्रण है। वे बाज़ार के आकर्षण में नहीं फँसते। हाँ, उनका आचरण समाज में शांति ला सकता है क्योंकि इससे ईर्ष्या, होड़ और असंतोष खत्म होता है।
3. 'बाज़ारूपन' से क्या तात्पर्य है? किस प्रकार के व्यक्ति बाज़ार को सार्थकता प्रदान करते हैं अथवा बाज़ार की सार्थकता किसमें है?
'बाज़ारूपन' का अर्थ है दिखावे के लिए अनावश्यक खरीदारी करना। जो लोग अपनी वास्तविक ज़रूरत को पहचानकर केवल आवश्यक वस्तुएँ खरीदते हैं, वे ही बाज़ार को सही सार्थकता प्रदान करते हैं। बाज़ार का असली उद्देश्य आवश्यकता पूरी करना है।
4. बाज़ार किसी का लिंग, जाति, धर्म या क्षेत्र नहीं देखता; वह देखता है सिर्फ़ उसकी क्रय शक्ति को। इस रूप में वह एक प्रकार से सामाजिक समता की भी रचना कर रहा है। आप इससे कहाँ तक सहमत हैं?
मैं इस कथन से पूर्णतः सहमत हूँ। बाज़ार में ग्राहक की पहचान केवल उसकी क्रय शक्ति (पैसे) से होती है। वहाँ भेदभाव नहीं होता, जो पैसे देगा उसे सामान मिलेगा। इस प्रकार, बाज़ार समाज में आर्थिक समता का भाव पैदा करता है।
5. आप अपने तथा समाज से कुछ ऐसे प्रसंग का उल्लेख करें-
(क) जब पैसा शक्ति के परिचायक के रूप में प्रतीत हुआ।
(क) जब पैसा शक्ति के परिचायक के रूप में प्रतीत हुआ।
एक बार अस्पताल में एक मरीज को तुरंत बेड की आवश्यकता थी, पर सब फुल थे। एक अमीर व्यक्ति ने अधिक पैसे देकर तुरंत वीआईपी सुविधा प्राप्त कर ली। यहाँ पैसा शक्ति का परिचायक प्रतीत हुआ।
(ख) जब पैसे की शक्ति काम नहीं आई।
कोरोना महामारी के समय कई अमीर लोगों के पास अथाह पैसा था, लेकिन ऑक्सीजन और सही इलाज के अभाव में वे अपने प्रियजनों को नहीं बचा सके। इस समय पैसे की शक्ति बिल्कुल भी काम नहीं आई।
🎓 Mains Education 🎓
🏆 Class 8th to 12th MPBoard all Subject Have 199₹ Only
कक्षा 12वीं के सभी विषयों के बेहतरीन नोट्स के लिए जुड़ें!
Download Mains Education App- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment