- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
एमपी प्री बोर्ड परीक्षा - 2026
हाईस्कूल परीक्षा - 2026
High School Examination
विषय - हिन्दी
Subject - Hindi
हाईस्कूल परीक्षा - 2026
High School Examination
विषय - हिन्दी
Subject - Hindi
| Total Question | Total Printed Pages | Time | Maximum Marks |
| 23 | 4 | 3 hours | 75 |
निर्देश :-
- सभी प्रश्न अनिवार्य है।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित है।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1x6=6)
i. रीतिकाल की रचनाओं का प्रधान विषय है -
- (अ) प्रकृति वर्णन
- (ब) श्रृंगार वर्णन
- (स) भक्ति वर्णन
- (द) ऋतु वर्णन
ii. 'जक री' शब्द का अर्थ है -
- (अ) व्यर्थ होना
- (ब) रटना
- (स) जर्जर होना
- (द) दुःखी होना
iii. 'जुगुप्सा' स्थायी भाव है -
- (अ) अद्भुत रस का
- (ब) वीभत्स रस का
- (स) रौद्र रस का
- (द) भयानक रस का
iv. स्वयं प्रकाश जी ने पत्रिका का संपादन किया -
- (अ) सरस्वती
- (ब) वसुधा
- (स) कादम्बरी
- (द) जनवाणी
v. जिस समास में प्रथम पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता है उसे कहते हैं -
- (अ) द्विगु समास
- (ब) द्वन्द्व समास
- (स) अव्ययी भाव समास
- (द) कर्मधारय समास
vi. 'देहाती दुनिया' उपन्यास के लेखक है -
- (अ) शिवपूजन सहाय
- (ब) कमलेश्वर
- (स) फणीश्वरनाथ रेणु
- (द) आनन्द यादव
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए - (1x6=6)
i. उत्साह एक ________ गीत है। (आह्वान/मधुर)
ii. वीर, भयानक तथा रौद्र रस में ________ गुण होता है। (माधुर्य/ओज)
iii. नायक के जीवन की किसी एक घटना का पूर्णता के साथ चित्रण ________ में होता है। (खण्डकाव्य/महाकाव्य)
iv. बालगोबिन भगत के गीतों में ________ का भाव व्यक्त हुआ है। (वियोग / प्रभु-मिलन)
v. 'विद्यालय' में ________ सन्धि है। (स्वर/ व्यंजन)
vi. लेपचा और ________ सिक्किम की स्थानीय जातियाँ हैं। (भारू/भूटिया)
3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए - (1x6=6)
i. परशुराम फरसे को देखकर भयभीत हो गए।
ii. दोहा एक वर्णिक छन्द है।
iii. जीवनी गद्य की प्रमुख विधा है।
iv. लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है।
v. 'माँ बैठ नहीं सकती।' में भाव वाच्य है।
vi. कृतिकार के लिए अनुभव की अपेक्षा अनुभूति गहरी चीज़ है।
--- PAGE 2 ---
4. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए - (1x6=6)
|
स्तम्भ (अ) i. युगधारा ii. उतान iii. मन्नू भंडारी की माँ iv. सुदामाचरित v. शब्द शक्ति के भेद vi. एक और एक ग्यारह |
स्तम्भ (ब) (क) खण्डकाव्य (ख) सहनशील (ग) एकता में शक्ति (घ) पीठ के बल लेटना (च) नागार्जुन (छ) तीन |
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए - (1x6=6)
i. जयशंकर प्रसाद की 'आत्मकथ्य' कविता किस पत्रिका में प्रकाशित हुई थी?
ii. "घेर घेर घोर गगन" पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार के नाम लिखिए।
iii. शास्त्रों में काशी किस नाम से प्रतिष्ठित है?
iv. एक से अधिक अर्थ देने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
v. जितेन नार्गे ने खेदुम में किसका निवास बताया है?
vi. लेखक अज्ञेय अपनी अभ्यान्तर विवशता को किस प्रकार पहचान पाता है?
6. रीतिकालीन कोई दो कवियों के नाम उनकी एक-एक रचना के साथ लिखिए। (2)
अथवा
नई कविता की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए।
7. तुलसीदास अथवा सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए: (2)
i. दो रचनाएँ ii. भावपक्ष - कलापक्ष
8. परशुराम ने सहस्त्रबाहु का वध क्यों किया था? लिखिए। (2)
अथवा
मुरझाकर गिर रही पत्तियाँ किसका प्रतीक है? इनके माध्यम से कवि जयशंकर प्रसाद क्या कहना चाहते हैं?
9. कवि नागार्जुन के अनुसार फसल क्या है? लिखिए। (2)
अथवा
संगतकार किन-किन मुख्य रूपों में मुख्य गायक गायिकाओं की मदद करते हैं?
10. प्रबन्ध काव्य किसे कहते हैं? उनके प्रकार के नाम लिखिए। (2)
अथवा
माधुर्य गुण की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
11. चौपाई छंद के लक्षण उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
12. कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए।
13. रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा यशपाल की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए - (2)
i. दो रचनाएँ ii. भाषा-शैली
14. नवाब साहब द्वारा खीरा खाने की तैयारी का वर्णन लखनवी अंदाज़ पाठ के आधार पर लिखिए। (2)
अथवा
लेखिका मन्नू भंडारी के व्यक्तित्व पर किन-किन व्यक्तियों का किस रूप में प्रभाव पड़ा?
--- PAGE 3 ---
15. शहनाई की दुनिया में डुमराँव को क्यों याद किया जाता है? (2)
अथवा
लेखक भदंत आनंद कौसल्यायन के अनुसार सभ्यता क्या है?
16. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए - (2)
i. अत्यधिक बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात
ii. जिसे बाँटा न जा सके
अथवा
निम्नलिखित लोकोक्तियों के अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए -
i. आम के आम गुठलियों के दाम
ii. ऊँट के मुँह में जीरा
17. कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का लगाना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है? (2)
अथवा
लेखक अज्ञेय के अनुसार प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उनके लेखन में कहीं अधिक मदद करती है। इसका क्या कारण है?
18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए - (3)
मन की मन ही माँझ रही।
कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाहीं परत कही।
अवधि अधार आस आवन की, तन मन बिथा सही।
अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही।
चाहति हुतीं गुहारि जितहिं तैं, उत तैं धार बही।
'सूरदास' अब धीर धरहिं क्यों, मरजादा न लही।।
अथवा
मधुप गुन-गुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी,
मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी।
इस गंभीर अनंत-नीलिमा में असंख्य जीवन-इतिहास
यह लो, करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य-मलिन उपहास
19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए - (3)
हालदार साहब को हर पंद्रहवें दिन कंपनी के काम के सिलसिले में उस कस्बे से गुजरना पड़ता था। कस्बा बहुत बड़ा नहीं था। जिसे पक्का मकान कहा जा सके वैसे कुछ ही मकान और जिसे बाजार कहा जा सके वैसा एक ही बाजार था। कस्बे में एक लड़कों का स्कूल, एक लड़कियों का स्कूल, एक सीमेंट का छोटा-सा कारखाना, दो ओपन एयर सिनेमाघर और एक ठो नगरपालिका भी थी। नगरपालिका थी तो कुछ-न-कुछ करती भी रहती थी। कभी कोई सड़क पक्की करवा दी, कभी कुछ पेशाबघर बनवा दिए, कभी कबूतरों की छतरी बनवा दी तो कभी कवि सम्मेलन करवा दिया।
अथवा
यह पितृ-गाथा मैं इसलिए नहीं गा रही कि मुझे उनका गौरव-गान करना है, बल्कि मैं तो यह देखना चाहती हूँ कि उनके व्यक्तित्व की कौन-सी खूबी और खामियाँ मेरे व्यक्तित्व के ताने-बाने में गुँथी हुई हैं या कि अनजाने-अनचाहे किए उनके व्यवहार ने मेरे भीतर किन ग्रंथियों को जन्म दे दिया।
20. धूम्रपान को रोकने के लिए उसकी हानियाँ बताते हुए एक विज्ञापन बना कर लिखिए। (3)
अथवा
'मेरे जीवन का लक्ष्य' विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (4)
यदि फूल नहीं बो सकते तो, काँटे कम-से-कम मत बोओ।
है अगम चेतना की घाटी, कमजोर बड़ा मानव का मन
ममता की शीतल छाया में होता, कटुता का स्वयं शमन।
ज्वालाएँ जब घुल जाती हैं, खुल-खुल जाते हैं मुँदे नयन,
--- PAGE 4 ---
होकर निर्मलता में प्रशांत, बहता प्राणों का क्षुब्ध पवन।
संकट में यदि मुस्का न सको, भय से कातर हो मत रोओ।
यदि फूल नहीं बो सकते तो, काँटे कम-से-कम मत बोओ।
प्रश्न - i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
ii. उपर्युक्त पंक्तियों में 'फूल बोने' और 'काँटे बोने' का प्रतीकार्थ क्या है?
iii. भय से कातर होने पर मनुष्य की स्थिति कैसी हो जाती है?
iv. उक्त पंक्तियों में मानव मन को कैसा बताया गया है?
अथवा
व्यक्ति से अगली इकाई परिवार की है। पति-पत्नी, माता-पिता तथा बच्चों से परिवार बनता है। परिवार एक ऐसी इकाई है जो समाज और राष्ट्र से जुड़ी रहती है। अतः परिवार को सुख-समृद्धि और मंगल-कामना के लिए प्रयत्न करना 'परिवार कल्याण' कहलाता है। परिवार को सीमित रखने के प्रयत्न में ही परिवार कल्याण का भाव निहित है। मनुष्य को यह बात भली प्रकार से समझ लेनी चाहिए कि परिवार को बिना सोचे-समझें बढ़ाते चले जाना मूर्खता के अलावा और कुछ नहीं है। यह दुर्भाग्य की बात है कि हमारे देश की जनसंख्या में अंधाधुंध वृद्धि हो रही है जिसके परिणामस्वरूप परिवार कल्याण का कार्य पिछड़ जाता है। परिवार के सभी लोगों को सुख-समृद्धि तभी प्राप्त होगी जब परिवार के सदस्यों की संख्या सीमित होगी। एक व्यक्ति की आय को बाँटने वाले जब कम होंगे तब उसे पाने वालों को अधिक धन की प्राप्ति होगी। यह प्रश्न विचारणीय है कि परिवार-कल्याण को ध्यान में रखते हुए परिवार को छोटा कैसे रखा जाए? इसके लिए आम जनता में चेतना जाग्रत करनी होगी। लोगों को समझाना होगा कि जनसंख्या-वृद्धि से उनके परिवार को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रश्न - i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
ii. लेखक के अनुसार 'परिवार कल्याण' क्या कहलाता है?
iii. 'सुख-समृद्धि' पद का विग्रह कर समास का नाम लिखिए।
iv. परिवार को छोटा रखने के लिए हमें क्या करना होगा?
22. विद्यालय में खेल सामग्री की माँग करने हेतु अपने प्राचार्य को आवेदन-पत्र लिखिए। (4)
अथवा
समय के सदुपयोग और परिश्रम पर बल देते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए।
23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रुपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए - (4)
- विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व
- प्रदूषण नियंत्रण : कारण एवं निदान
- मानव जीवन की प्रगति में कम्प्यूटर
- पुस्तकालय का महत्त्व
- स्वच्छ भारत अभियान
000
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment